राजस्थान में दर्दनाक हादसा : नींव की खुदाई करते दीवार गिरी, मध्यप्रदेश के दो मजदूरों की मौत

Jodhpur News, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बोरानाडा स्थित पार्श्वनाथ सोसायटी के पीछे एक निर्माणाधीन भवन के लिए खोदी जा रही नींव के समय पास की एक दीवार भरभरा कर गिर गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ शवों को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Two laborers die in Wall collapses while digging foundation at Jodhpur

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह पार्श्वनाथ सोसायटी के पीछे एक भवन के निर्माण के लिए नींव खोदे जाने का कार्य चल रहा था। तब वहां पर मध्यप्रदेश के कुछ मदजूर परिवार सहित काम पर लगे हुए थे। नींव खुदाई करते वक्त पास के एक भवन की दीवार गिर गई। इससे वहां काम कर रहे मध्यप्रदेश के गुना निवासी मांगीलाल पुत्र रमेश सपेरा और केलवा गुना गोविंद पुत्र संजू सपेरा दब गए।

बताया गया कि इससे वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हड़कम्प मचने के साथ ही आस-पास के लोग जमा हो गए। इधर सूचना मिलने के साथ ही एसीपी बोरानाडा सिमरथाराम, एसीपी पश्चिम कमलसिंह तंवर, बोरानाड़ा थानाधिकारी मुकुट बिहारी आदि वहां पहुंचे। मजदूरों को से बाहर निकला कर तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया। जहां पर कुछ देर बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+