ट्रिपल मर्डर जोधपुर: महिला की कुल्हाडी से काटकर हत्या, दो बच्चियों को पानी में डुबोया
Jodhpur Crime News: राजस्थान के जोधपुर जिले में बुधवार शाम को तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। घटना जोधपुर जिले के बनाड़ पुलिस थाना इलाके के गांव नादड़ा खुर्द की है। यहां दो महिलाओं पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है, जिससे उनमें से एक की मौत हो गई जबकि दो मासूम बच्चिचों के शव पानी में डूबे हुए मिले हैं।

वारदात किसने अंजाम दिया? इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की ने एक महिला व दो बच्चियों के शवों को मुर्दाघर में रखवाया जबकि दूसरी महिला को घायलावस्था में एमडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। जोधपुर पुलिस की शुरुआती जांच में किसी नजदीकी व्यक्ति पर शक किया जा रहा है।
मीडिया से बातचीत में जोधपुर डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि नांदडा खुर्द से शाम करीब पांच बजे वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मरने वालों की शिनाखत 68 वर्षीय भंवरी देवी और दो लड़कियां भावना व लक्षिता जिनकी आयु 5 व साढे तीन वर्ष के रूप में हुई है। 27 वर्षीय संतोष घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications