रक्षाबंधन से पहले छह बहनों ने खोया इकलौता भाई, पूरा गांव नहीं रोक पाया आंसू

जोधपुर में सोमवार सुबह सड़क हादसे में बुगालियों की ढाणी की गिगलिया नागौर निवासी छह बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई।

देशभर में 30 अगस्‍त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी। इस बीच राजस्‍थान में छह बहनों ने सड़क हादसे में इकलौता भाई खो दिया।

jodhpur accident

पुलिस के अनुसार नागौर जिले के बुगालियों की ढाणी का एक परिवार कार में सवार होकर अपनी मानसिक रूप से बीमार बेटी का इलाज करवाने के लिए जोधपुर के महात्‍मा गांधी अस्‍तपाल आ रहा रहा था।

सोमवार सुबह रास्‍ते में जोधपुर ग्रामीण के खेड़ापा पुलिस थाना इलाके में नागौर रोड पर नेशनल हाईवे 62 पर चटालिया के पास बस व कार में टक्‍कर हो गई। हादसा ओवरटेक के प्रयास में हुआ।

कार-बस की भिड़ंत में कार में सवार रामकरण जाट, चंदूड़ी देवी व रामनिवास की मौत हो गई। इनके बीच पति-पत्‍नी व बेटे का रिश्‍ता था। हादसे में घायल कमल किशोर व मोनिका को 108 एंबुलेंस से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्‍पताल ले जाया गया।

यह परिवार मोनिका का इलाज करवाने ही जोधपुर आ रहे थे। रास्‍ते में हादसे का शिकार हो गया। मोनिका के पिता रामकरण जाट छह बहनों के इकलौते भाई थे। वे रक्षाबंधन पर हर बार बहनों के स्‍वागत में बड़ा आयोजन किया करते थे।

रक्षाबंधन से पहले छह बहनों से उनका इकलौता भाई छिन जाने से पूरा गांव आंसू नहीं रोक पाया। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोनिका लंबे समय से बीमार चल रही थी। उसका गुजरात में भी इलाज करवाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+