Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर से जुड़े शुभ योग में सिजेरियन डिलीवरी से जन्म लेंगे कई बच्चे
Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर अयोध्या में आज 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस खास दिन को लेकर पूरे देश में माहौल राम मय हो रखा है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दिन यूं तो लोगों को हमेशा याद रहेगा, मगर कई परिवारों ने अपने स्तर पर भी इसे यागदार बनाने की तैयारियां की हैं।

यह भी पढ़ें- Ram ke Vanshaj: भगवान राम की वंशज हैं Diya Kumari, 'सीताराम' को हराकर बनीं डिप्टी सीएम
राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त सभी तरह के ग्रह नक्षत्र की सर्वश्रेष्ठ स्थिति के आधार पर तय किया है, जो सभी शुभ कार्यों के लिए भी श्रेष्ठ है। इस मुहूर्त में जन्म लेने वाले बच्चे भी मृगशिरा नक्षत्र में जन्मेंगे।
ऐसे में कई परिवार ऐसे भी हैं, जो अपनी गर्भवती बहू-बेटियों की राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले मुहूर्त में सिजेरियन डिलीवरी करवाने जा रहे हैं। इन परिवारों का मानना है कि बेटा हुआ तो राम और बेटी हुई तो सीता जैसी होगी।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सिजेरियन प्रसव के पांच मामले अकेले जोधपुर से आए हैं। जोधपुर शहर के गोयल अस्पताल की वरिष्ठ गायकोलॉस्ज्टि डॉ. शारदा माथुर का कहना है कि हमने सिजेरियन प्रसव की मांग के ऐसे मामले पहले कभी नहीं देखे।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir Ayodhya Live: रोम-रोम प्रफुल्लित है-उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
राजस्थान तक की खबर के अनुसार जोधपुर आईआईटी में काम करने वाले पंकज वाजपेयी ने बताया कि उनकी पत्नी मुदिता मिश्रा पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। पहली डिलीवर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले शुभ मुहूर्त में होगी।
डॉ. शारदा माथुर कहती हैं कि 22 जनवरी को होनी वाली सिजेरियन डिलीवरी का समय तय हो चुका है। मेडिकल इंडेक्शन के साथ ही सिजेरियन प्लान किया गया है। इनमें कुछ ऐसी महिलाएं हैं, जिनकी पहली डिलीवरी है। कुछ के पहले सिजेरियन हो रखा है।












Click it and Unblock the Notifications