Ram ke Vanshaj: भगवान राम की वंशज हैं Diya Kumari, 'सीताराम' को हराकर बनीं डिप्टी सीएम
Diya Kumari descendants of ram: इस वक्त पूरा देश राममय हो रहा है। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट से रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। नवनिर्मित राम मंदिर समेत पूरे अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। (वीडियो नीचे)
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मौके पर जानिए भगवान श्रीराम के उन वंशजों के बारे में, जो आज भी जिंदा हैं और राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहते हैं। उनकी राजनीति में भी एंट्री हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Diya Kumari: क्या दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा को गंवाना पड़ सकता है डिप्टी CM का पद, जानिए वजह?
दरअसल, हम बात कर रहे हैं राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और उनके परिवार की। जयपुर के पूर्व राज परिवार से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी प्रभु श्रीराम की वंशज हैं।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के भगवान श्रीराम के वंश से होने का दावा हम नहीं बल्कि खुद दीया कुमारी व पूर्व जयपुर राज परिवार के सदस्य कई बार मीडिया के सामने कर चुके हैं।
दीया कुमारी का वायरल इंटरव्यू
चार साल पहले मीडिया से बातचीत में दीया कुमारी कहती हैं कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह सवाल आया था कि पूरे विश्व में श्रीराम के कोई वंशज हैं या नहीं? तब मैंने अपनी तरफ से यह ट्वीट किया कि मैं और परिवार राम के वंशज हैं।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir Special: रामलला के दर्शन करने राजस्थान से स्केटिंग पर ही क्यों आ रहे ये राम भक्त भाई-बहन?
309वीं पीढ़ी का वंशज हैं दीया कुमारी का परिवार
श्रीराम के वंशज होने का दावा करतीं दीया कुमारी आगे कहती हैं कि भगवान श्रीराम के बेटे कुश थे और कुश के वंशज हम हैं। मेरे पिता उनकी 309 पीढ़ी से थे। हमारे अलावा पूरे विश्व में बहुत सारे परिवार हैं, जो प्रभु राम के वंशज हैं।
बचपन से सुनती आई हूं-दीया कुमारी
राम के वंश से होने के दावे का क्या आधार? इस सवाल के जवाब में दीया कुमारी कहती हैं कि मैं ते अपने परिवार में बचपन में सुनती आई हूं कि हम भगवान राम के वंशज हैं। इसके अलावा आप विकिपीडिया में भी जाएंगे तो हकीकत पता चल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir Time Capsule: राममंदिर के 200 फीट नीचे गाड़े जाने वाला 'टाइम कैप्सूल' क्या है?
पौथी खाने में मौजूद हैं दस्तावेज
दीया कुमारी कहती हैं गूगल पर कच्छावा की वंशावली मौजूद है। कोई भी देख सकता है। हम राम के वंशज हैं, इसके दस्तावेज पौथी खाने व संग्राहलय में मौजूद हैं। बचपन से सुनती आई हूं और दस्तावेजों के आधार पर ही कह रही हैं कि हमारा परिवार राम का वंशज है।
दीया कुमारी की मानें तो हम ही नहीं बल्कि राठौड़ समेत अन्य राज्पूत भी मानते हैं कि वे भी राम के वंशज हैं। राठौड़ का संबंध भगवान राम के दूसरे बेटे लव के वंश से संबंधित हैं।
दीया कुमारी ने दिखाए थे दस्तावेज
दरअसल, साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर केस की सुनवाई के आखिरी दौर में राम के वंशज हैं या नहीं? ये सवाल उठ गया था। तब दीया कुमारी मीडिया के सामने आई और दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया कि उनका परिवार भगवान श्रीराम की 309वीं पीढ़ी से है।
राजसमंद सांसद रहते लड़ा चुनाव
खुद को भगवान का वंशज बताते समय दीया कुमारी राजसमंद सीट से भाजपा की सांसद थीं। फिर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जयपुर की विद्याधरनगर सीट से चुनाव लड़ा।
कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को रिकॉर्ड मतों से हराया
विद्याधरनगर सीट पर दीया कुमारी ने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को रिकॉर्डतोड़ 71368 वोटों से हराया। भाजपा की दीया कुमारी को 1 लाख 58 हजार 516 और सीताराम अग्रवाल को 87 हजार 148 वोट मिले थे।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के पाय ये विभाग भी
राजस्थान में भाजपा ने 115 सीटें जीतकर सरकार बनाई। भजन लाल शर्मा सीएम व दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम बने। 30 जनवरी 1971 को जन्मी दीया कुमारी के पास वित्त, पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों की भी जिम्मेदारी है।
मानसिंह की पोती हैं दीया कुमारी
दीया कुमारी भारत में ब्रिटिश राज के दौरान जयपुर रियासत के अंतिम शासक महाराजा मानसिंह द्वितीय की पोती हैं। दीया कुमारी जयपुर के सिटी पैलेस, जयगढ़ किला व आमेर समेत राज परिवार की कई संपत्तियों की मालकिन हैं।
दीया कुमारी की शादी व बच्चे
जयपुर राज परिवार के भवानी सिंह और पद्मिनी देवी के घर जन्मी दीया कुमारी ने राजमहल में अकाउंटेंट के रूप में काम करने वाले नरेंद्र सिंह राजावत से परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था।2018 में दीया कुमारी का तलाक हो गया। इनके दो बेटे पद्मनाभ सिंह, लक्ष्यराज सिंह व बेटी गौरवी हैं।












Click it and Unblock the Notifications