राजस्थान की टॉप मॉडल्स ने बंदरों के बीच करवाया फोटोशूट, देखें वायरल हो रहीं तस्वीरें

जोधपुर, 28 मार्च। राजस्थान में एक मॉडल ने बंदरों के बीच फोटोशूट करवाया है। फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। यह फोटोशूट जोधपुर में मंडोर की छतरियों पर हुआ है। दरअसल, 29 मार्च को राजस्थान स्टेट हैंडलूम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरएसएचडीसी) का जयपुर के हवामहल में फैशन शो होगा, जिसमें टाइम ट्रेवेल थीम पर बेस्ड कलेक्शन को रैंप पर उतारा जाएगा।

मंडोर की छतरियों पर बंदरों के बीच फोटोशूट

मंडोर की छतरियों पर बंदरों के बीच फोटोशूट

इसी फैशन शो से पहले टॉप मॉडल्स कशिश राठौड़ और अंजना कच्छावा ने जोधपुर में मंडोर की छतरियों पर बंदरों के बीच फोटोशूट करवाया। फैशन शो में करीब 100 नेशनल और इंटरनेशनल मॉडल्स कैटवॉक कर समर कलेक्शन प्रेजेंट करेंगी।

 29 मार्च को फैशन शो

29 मार्च को फैशन शो

मीडिया से बातचीत में शो की ऑर्गनाइजर नेहा गिरि ने बताया की राजस्थान के हैंडलूम को प्रमोट करने के मोटिव से 29 मार्च को फैशन शो किया जा रहा है।

हैंडलूम से बने डिजाइनर आउटफिट देखने को मिलेंगे

हैंडलूम से बने डिजाइनर आउटफिट देखने को मिलेंगे

राजस्थान के वीवर्स हैंडलूम फैब्रिक पर अपने एक्सपेरिमेंटल कॉन्सेप्ट को प्रजेंट करेंगे। यहां सभी फैशन लवर्स को हैंडलूम से बने डिजाइनर आउटफिट देखने को मिलेंगे। इस शो को अभिमन्यु सिंह तोमर डायरेक्ट करेंगे।

टाइम ट्रैवल को कैटवॉक

टाइम ट्रैवल को कैटवॉक

शो डायेक्टर अभिमन्यु सिंह तोमर ने बताया कि शो में करीब सौ मॉडल्स टाइम ट्रैवल को कैटवॉक के जरिए दिखाएंगी। इसमें हैंडलूम फैब्रिक में समय के साथ हुए बदलाव, पुराने समय के हैंडलूम फेब्रिक और इनोवेशन से जुड़ कर नए स्टाइल में तैयार हैंडलूम जैसी सभी डिजाइन इस हैंडलूम फैशन शो में देखने को मिलेंगी।

नए कॉस्म्बनेशन में स्टाइलिश डिजाइन

नए कॉस्म्बनेशन में स्टाइलिश डिजाइन

नेहा ने बताया कि फैशन शो में वीवर्स कोटा डोरिया, चंदेरी कॉटन जैसे हैंडलूम फैब्रिक को नए तरीके से इंडियन वियर साड़ी, सूट, इंडो-वेस्टर्न कॉन्सेप्ट, ट्राउजर्स जैकेट्स के साथ नए कॉस्म्बनेशन में स्टाइलिश डिजाइन लेकर आएंगे।

नए आयाम को खूबसूरती के साथ रैंप पर दिखाया जाएगा

नए आयाम को खूबसूरती के साथ रैंप पर दिखाया जाएगा

शो में राजस्थान के हैंडलूम की रीयल जर्नी, टाइम के साथ हैंडलूम में डेवलपमेन्ट, वीवर्स के ट्रेडिशन्ल तरीके और उसमें जुड़ते नए आयाम को खूबसूरती के साथ रैंप पर दिखाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+