राजस्थान में भाजपा के कई सांसद, विधायक गिरफ्तार, कार्यकर्ता भी गए जेल!

Jodhpur News, जोधपुर। कांग्रेस सरकार (Ashok Gehlot Govt) की वादा खिलाफी के विरोध और सभी किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किए जाने को लेकर शुक्रवार को भाजपा सड़कों पर उतरी। राजसथान भाजपा के सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी।

Rajasthan BJP protest against Ashok Gehlot Government

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में RaJasthan BJP कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी प्रतिमा सोजती गेट से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाल गिरफ्तारियां दी। जोधपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, शहर जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी, विधायक सूर्यकांता व्यास, पूर्व संसदीय सचिव जोगाराम पटेल, पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र कच्छवाह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नई सड़क चौराहे पर एकत्रित हुए।

Udaipur BJP

फिर वे रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और गिरफ्तारी दी। आंदोलनकारी ये दीवाने कहां चले-जेल चले भाई जेल चले जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। बीजेपी के आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा प्रबंध किए थे। गहलोत सरकार पर भाजपा ने जनता से वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।

Hanumangarh BJP

पार्टी का आरोप है कि किसानों का कर्ज माफ करने, बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा कर कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया और सत्ता हासिल की। तीसरा मुद्दा सवर्ण आरक्षण को आर्थिक आधार पर प्रदेश में लागू करने की मांग है। तीनों मुद्दों को लेकर भाजपा ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए। अपनी गिरफ्तारियां दी। उसके बाद पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बसों में भर कर गोशाला मैदान ले जाकर छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+