Phalodi satta bazar: राजस्‍थान चुनाव में फलोदी सट्‌टा बाजार अबकी बार किसकी बना रहा सरकार?

Rajasthan Assembly Election में फलोदी सट्टा बाजार खास मायने रखता है। साल 2023 में Phalodi Satta Bazar में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है।

Phalodi Satta Bazar Rajasthan: राजस्‍थान विधान सभा चुनाव 2023 जीतकर कांग्रेस सत्‍ता अपने हाथ में ही रखेगी या अबकी बार भाजपा सरकार? इसका पता 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही चल सकेगा। इससे पहले कई तरह के ओपिनियन पोल, सर्वे भी सामने आ रहे हैं। साथ ही सट्टा बाजार के भावों पर भी सबकी नजर है।

राजस्‍थान में चुनाव हो और फलोदी सट्टा बाजार के भावों की चर्चा ना हो। ऐसा संभव ही नहीं, क्‍योंकि इतिहास गवाह है कि चुनावों में फलोदी सट्टा बाजार के भाव सबसे सटीक होते हैं। ऐसे हर किसी के जेहन में सवाल उठ रहा है कि आखिर इस बार फलोदी सट्टा बाजार किसकी सरकार बना रहा है?

Phalodi Satta Bazar News Rajasthan CHuanv

मीडिया की खबरों की मानें तो फलोदी सट्टा बाजार राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की वापसी का अनुमान लगा रहा है। भाजपा को राजस्‍थान विधानसभा की 200 में 110 सीट और कांग्रेस को 70 सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है। फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा के भाव 20-25 पैसे और कांग्रेस के भाव ढाई से तीन रुपए चल रहे हैं।

फलोदी के सटोरियों के हवाले से खबर है कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में सीएम फेस घोषित करके खुद का थोड़ा नुकसान कर लिया। भाजपा अगर वसुंधरा राजे सिंधिया को सीएम फेस बनाकर चुनाव लड़ती तो 140 सीटें मिलने की उम्‍मीद थी। सीएम फेस घोषित नहीं करने से भाजपा को राजस्‍थान चुनाव में 30 सीटों कम मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कई बार फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों के अनुमान सटीक रहे हैं। ऐसे में फलोदी सट्टा बाजार की देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी ख्‍याति है। फलोदी राजस्‍थान के जोधपुर के पास है। पहले जोधपुर जिले का उपखंड था। अब खुद फलोदी ही जिला बन गया है।

(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्‌टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+