मारवाड़ हॉर्स शो : सबसे बेस्ट घोड़े के मालिक को मिलेगा एक लाख रुपए का ईनाम
Jodhpur News, जोधपुर। पांचवां मारवाड़ हॉर्स शो शुक्रवार से जोधुपर के पाबूपुरा स्थित महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो ग्राउण्ड पर शुरू हुआ। ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसायटी और मारवाड़ी हॉर्स स्टड बुक रजिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हॉर्स शो में देश के विभिन्न प्रदेशों में स्टडबुक द्वारा रजिस्ट्रर्ड के घोड़े भाग ले रहे हैं।

स्टड बुक रजिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के सचिव कर्नल उम्मेद सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय हॉर्स शो का उद्देश्य मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों की पहचान व गुणवत्ता को बनाए रखना है। मारवाड़ी घोड़े अपनी सुन्दरता, चंचलता एवं स्वामीभक्ति के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। इनकी विश्व बाजार में जबरदस्त मांग है। इस हॉर्स शो से उन्हें उचित मंच मिलता है। आयोजन के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद गजसिंह हैं।

हो रही हैं विभिन्न प्रतियोगिताएं
प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के बाद प्रतिभागी घोड़ों का मार्च पास्ट से शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दो दांत बछेरा, अदंत बछेरा प्रदर्शन, अश्व नृत्य प्रदर्शनी, टेट पेगिंग प्रथम राउण्ड, प्रजनन योग्य घोड़ी प्रतियागिता, हैक्स ऑबस्टिकल राइड प्रतियोगिता, हॉक्स लेडीज राइडिंग व हॉक्स ओपन, मारवाड़ी नर घोड़ों की प्रतियोगिता व श्रेष्ठतम अश्व का चयन होगा।

नकदी ईनाम भी मिलेंगे
सात श्रेणियों में घोड़ा एवं प्रजनन योग्य घोड़ियों की श्रेणी में प्रथम आने वाले अश्व को 1 लाख रुपए का नगद पुरस्कार व कप प्रदान किया जाएगा। द्वितीय व तृतीय आने वाले अश्व को 51 व 21 हजार की नगद राशि प्रदान की जाएगी। दो दांत बछेरे-बछेरियां तथा अदन्त बछेरी व बछेरा को 51 व 21 हजार व 11 हजार का नगद पुरस्कार व कप प्रदान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications