Legends League: बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में जोधपुर होंगे 3 मैच, सहवाग समेत कई दिग्‍गज खिलाड़ी खेलेंगे

जोधपुर, 14 सितम्‍बर। राजस्‍थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में करीब 20 साल बाद फिर क्रिकेट मैच होंगे। इस बार यहां वीरेंद्र सहवाग समेत दिग्‍गज खिलाड़ी चौके छक्‍कों की बरसात करते दिखेंगे। वहीं, ब्रेट ली, मुथैया मुरलीधरन व इरफान पठान सरीखे गेंदबाद भी बल्‍लेबाजों पर कहर बरपाते नजर आएंगे।

Barkatullah Khan Stadium in Jodhpur

दरअसल, क्रिकेट में आईपीएल की तरह के नए फोरमेट लीजेंड्स लीग के मैचों के लिए जोधपुर के क्रिकेट स्‍टेडियम को मेजबानी मिली है। 16 सितम्‍बर 2022 को कोलकाता से शुरू हो रही लीजेंड लीग के जोधपुर में तीन मुकाबले होंगे। इनमें एक क्वालिफाई मैच होगा। उसके बाद टीम को फाइनल के लिए जगह मिलेगी।

बता दें कि राजस्‍थान में राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम के बाद जोधपुर का बरकतुल्लाह खान स्टेडियम दूसरे सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है। इसकी क्षमता करीब 20 हजार दर्शक है। जोधपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 20 करोड़ रुपए खर्च करके बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का पुनर्विकास कराया गया है।

मीडिया से बातचीत में लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीईओ और सह-संस्थापक रमन रहेजा ने बताया कि जोधपुर में पहला मैच 30 सितंबर को, दूसरा मैच 1 अक्टूबर को और तीसरा मैच 2 अक्टूबर को होगा। 16 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच देश के पांच शहरों में कुल 15 मैच होंगे।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैच जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम के अलावा, कोलकाता के ईडन गार्डन, लखनऊ के इकाना स्टेडियम, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली और कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। जोधपुर ब्लू सिटी के होने के कारण स्‍टेडियम में 20 हजार नीली कुर्सियां लगाई गई हैं।

रमन रहेजा ने बताया कि जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में लीग के मैचों में ब्रेट ली डेनियल विटोरी, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, गौतम गंभीर और मुरलीधरन जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। लीजेंड लीग में कुल 4 टीमें भीलवाड़ा किंग्स, इंडिया कैपिटल्स, मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स हिस्सा ले रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+