लीला मदेरणा बनीं जोधपुर जिला प्रमुख, एनवक्त पर बगावत करने वालों को मनाकर पाए 21 वोट
जोधपुर, 6 सितम्बर। राजस्थान के जोधपुर जिला प्रमुख चुनाव में लीला मदेरणा जिला प्रमुख बन चुकी हैं। इससे पहले सुबह कांग्रेस की ओर से लीला मदेरणा का नाम सामने आने के बाद मुन्नी देवी गोदारा, नेहा चौधरी और लीला देवी ने निर्दलीय नामांकन भरा था। हालांकि चुनाव प्रभारी की ओर से यह तय कर दिया गया था कि सभी को समर्थन लीला मदेरणा को ही मिलेगा।
इधर, दोपहर एक बजे तक नामांकन वापस लेने के बाद क्राॅस वोटिंग से बचने के लिए समझाइश का दौर जारी रहा। पार्टी पदाधिकारियों को यह डर था कि क्रॉस वोटिंग खेल नहीं बिगाड़ दे। लेकिन इस चुनाव में सभी 21 सदस्यों के वोट लीला मदेरणा को मिले। यहां तक की मुन्नी और नेहा ने भी लीला मदेरणा को समर्थन दिया।
{photo-feature}












Click it and Unblock the Notifications