Rajasthan: जोधपुर सीट से Gajendra Singh की लगातार तीसरी जीत में Karan Singh ने फंसाया ये पेंच
Gajendra Singh Shekhawat vs Karan Singh Uchiyarda Jodhpur: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की जोधपुर सीट से भाजपा ने एक बार फिर गजेंद्र सिंह शेखावत को मौका दिया है। जोधपुर से भाजपा के मौजूदा सांसद व केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने कांग्रेस ने करण सिंह उचियारड़ा को मैदान में उतारा है।
जोधपुर लोकसभा सीट से साल 2014 व 2019 में जीत दर्ज करने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में जीत की हैट्रिक बना पाना आसान नहीं है। इस बार सियासी समीकरण काफी बदल गए हैं। करण सिंह उचियारड़ा पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में से एक हैं। जोधपुर गहलोत का गृह जिला है।

जोधपुर संसदीय क्षेत्र की शेरगढ़ सीट से भाजपा विधायक बाबूसिंह राठौड़ तो खुलकर इनके विरोध में उतर आए थे। हालांकि कहा जाता है कि MLA राठौड़ की राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात बाद शेखावत-राठौड़ के बीच सबकुछ ठीक हो गया।
राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में कमल खिलाने वाले गजेन्द्र सिंह शेखावत ( Gajendra Singh Shekhawat ) को कौन नहीं जानता? भाजपा के दिग्गज नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (जादूगर) के बेटे वैभव गहलोत को करारी शिकस्त दी है, मगर यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि किसी जमाने में शेखावत विदेश में खेती किया करते थे।

वन इंडिया की 'जानिए अपना सांसद' सीरीज में आज बात करते हैं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत की, जिसमें इनके छात्रसंघ अध्यक्ष बनने से लेकर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए विदेश से वतन वापसी तक की स्टोरी सिलेसिलेवार जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications