राजस्थान चुनाव में कंगना रनौत की एंट्री, इन सीटों पर रोड कर भाजपा के लिए मांगेगीं वोट
Kangana Ranaut Road Show Jodhpur: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की भी स्टार प्रचारक के रूप में एंट्री हुई है।
कंगना रनौत राजस्थान की उस सीट पर भी पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेगी, विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से खुद कंगना भी भाजपा प्रत्याशी है। देश में कई सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के लिए रोड शो भी कर रही हैं। इसी कड़ी में कंगना रनौत राजस्थान आ रही हैं।
खबर है कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे की 3 सीटों पर कंगना रनौत चुनाव प्रचार करने आ सकती हैं। इनमें जोधपुर, पाली व बाड़मेर सीट शामिल हैं, जहां से दो केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं।
कंगना रनौत मंगलवार दोपहर 2 बजे जोधपुर पहुंचेंगी। दो घंटे जोधपुर शहर में रहेंगी और शाम पांच बजे पाली पहुंचकर BJP के लिए रोड शो करेगी। शाम साढ़े सात बजे जोधपुर शहर में रोड शो करके केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत के लिए रोड शो करेंगीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने बताया कि कंगना रनौत 24 अप्रैल को बाड़मेर भी आ सकती हैं। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से भाजपा के कैलाश चौधरी उम्मीदवार हैं। कंगना इनके लिए भी रोड शो कर सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं, जिनमें से 12 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है और 13 सीटों पर मतदान 26 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण में गजेंद्र शेखावत, वैभव गहलोत और दुष्यंत सिंह समेत कई दिग्गज नेता मैदान में हैं।
दूसरे चरण के उम्मीदवार व सीट
सीट व भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवार
टोंक-सवाई माधोपुर में सुखबीर सिंह vs हरीश मीणा
अजमेर में भागीरथ चौधरी vs रामचंद्र चौधरी
पाली में पीपी चौधरी vs संगीता बेनीवाल
जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत vs करण सिंह उचियारड़ा
बाड़मेर-जैसलमेर में कैलाश चौधरी vs उम्मेदाराम बेनीवाल vs रविंद्र सिंह भाटी (IND)
जालौर-सिरोही में लुंबाराम चौधरी vs वैभव गहलोत
उदयपुर में मन्नालाल रावत vs ताराचंद
बांसवाड़ा में महेंद्रजीत सिंह मालवीय vs राजकुमार रोत (AAP)
चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी vs उदयलाल आंजना
राजसमंद में महिमा सिंह vs दामोदार गुर्जर
भीलवाड़ा में दामोदर अग्रवाल vs डॉ. सीपी जोशी
कोटा में ओम बिरला vs प्रह्लाद गुंजल
झालावाड़ में दुष्यंत सिंह vs उर्मिला जैन












Click it and Unblock the Notifications