जोधपुर : मॉडल ने होटल की छठी मंजिल से लगाई छलांग, पिता से फोन पर कहा था- बस चेहरा देख लेना
जोधपुर, 31 जनवरी: राजस्थान के जोधपुर शहर में एक मॉडल ने रविवार को एक होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय के रूप में की गई है। होटल से छलांग लगाने से पहले गुनगुन ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि वह सुसाइड करने जा रही है। बस मेरा चेहरा देख लेना। गुनगुन की हालत गंभीर बताई जा रही है।फिलहाल, अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

रातानाडा के होटल में ठहरी थी गुनगुन
गुनगुन उपाध्याय जोधपुर शहर के माता का थान निवासी गणेश उपाध्याय की बेटी हैं। पुलिस जानकारी के अनुसार, गुनगुन मॉडलिंग करती है। गुनगुन मॉडलिंग करती है। वह शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आई थी और रातानाडा स्थित होटल लॉर्डस इन में ठहरी थी।
'सुसाइड करने जा रही हूं, बस चेहरा देख लेना'
होटल से ही गुनगुन ने अपने पिता को फोन करके कहा, 'सुसाइड करने जा रही हूं, बस चेहरा देख लेना'। पिता ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। तब एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर मॉडल गुनगुन की लोकेशन निकाली। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही गुनगुन सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी। गुनगुन ने होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी थी और वह नीचे गिरते ही बेहोश हो गई थी। गुनगुन को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
पैर और चेस्ट में फ्रैक्चर, हालत गंभीर
डॉक्टर के मुताबिक, गुनगुन के पैर और चेस्ट में फ्रैक्चर हुआ है। उसकी स्थिति अभी काफी गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, सुसाइड की कोशिश का पता नहीं चल पाया है। बता दें, गुनगुन के पिता जोधपुर में मंडी में व्यवसायी हैं। पुलिस का कहना है कि अभी गुनगुन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications