जोधपुर सिलेंडर हादसा : शादी वाले घर में 5 दिन से रोज आ रहे शव, दूल्‍हे के परिजनों समेत 31 रिश्‍तेदारों की मौत

राजस्‍थान के जोधपुर के शेरगढ़ इलाके के गांव भूंगरा में शादी समारोह के दौरान सिलेण्‍डर ब्‍लास्‍ट होने से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 31 पहुंच चुकी है।

cylinder blast Jodhpur

यह राजस्‍थान की सबसे बड़ी रसोई गैस सिलेण्‍डर दुखांतिका में से एक है, जो जोधपुर जिले के शेरगढ़ पुलिस थाना इलाके के गांव भूंगरा में हुई। इस जोधपुर सिलेण्‍डर ब्‍लास्‍ट हादसे में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर अब 31 हो चुकी है। गुरुवार को चार और लोगों ने भी दम तोड़ दिया। दुख का आलम ये है कि जिस घर से 9 दिसम्‍बर 2022 को सुरेंद्र सिंह बारात बाड़मेर के गांव खोखसर के लिए रवाना होने वाली थी।

बारात रवानगी के वक्‍त मंगलगीत गाए जा रहे थे। घर का कोना कोना खुशियों से सरोबार था, मगर अचानक दो सिलेण्‍डर में ब्‍लास्‍ट हुआ और आग लग गई। शादी वाला घर आग का गोला बन गया। मंगलगीत की जगह चीख पुकार मच गई। खुशियों के बीच मातम पसर गया। दो बच्‍चों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था। शाम होते होते मरने वालों की संख्‍या आधा दर्जन को पार कर गई।

आस-पास के लोगों ने सिलेण्‍डर हादसे में झुलसे 54 लोगों को जोधपुर के सरकारी अस्‍पताल में पहुंचाया। अब वहां लगातार लोगों की मौत हो रही है। मरने वालों का आंकड़ा 31 तक पहुंच गया है। बीते पांच दिन से रोजाना किसी ना किसी झुलसे हुए व्‍यक्ति की मौत हो रही है। दूल्‍हे के माता-पिता, बहन, भतीजा-भतीजी व भांजे समेत 31 रिश्‍तेदारों की मौत हो चुकी है। यह शादी टाल दी गई है। पूरा गांव लोगों के अंतिम संस्‍कार और बारहवीं-तेरहवीं में जुटा हुआ है।

भूंगरा सिलेण्‍ड धमाके में कुल 54 लोग झुलसे थे, जिनमें छह लोग ठीक भी हुए हैं। 17 का अभी भी जोधपुर के सरकारी अस्‍पताल में उपचाराधीन हैं। दूल्‍हे के घर पर सिर्फ उसका भाई रुका हुआ है। वह घायलों को देखने अस्‍पताल नहीं आया, क्‍योंकि वह भी आ जाता तो रोज शव आ रहे इनका अंतिम संस्‍कार कौन करता। मरने वालों में माता, पिता, चाचा, भतीजा, भांजा, बहनोई समेत अनेक परिजन शामिल हैं।

मीडिया से बातचीत में जोधपुर के एमजीएच के आईसीयू इंचार्ज नवीन पालीवाल कहते हैं कि जोधपुर गैस दुखांतिका ने हर किसी को झकझोर दिया है। आग से झुलसकर अस्‍पताल पहुंचाने वालों में डेढ़ साल के बच्‍चे से लेकर 60 साल का बुजुर्ग तक शामिल है। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले जोधपुर के मेहरानगढ़ में नवरात्र के समय भक्‍तों में भगदड़ मचने से 216 लोगों ने जान गंवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+