राजस्थान : पिता ने लिखित में स्वीकारा कि बेटी की शादी में दिया था दहेज, कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए
जोधपुर। राजस्थान में दहेज से जुड़ा एक अनूठा मामला सामने आया है। इसमें पिता ने लिखित में स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में दहेज दिया था। इस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। संभवतया यह राजस्थान का दहेज देने पर केस दर्ज होने का पहला मामला है।

जानकारी के अनुसार जोधपुर शहर के एक व्यक्ति ने पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। पिता ने शिकायत में कहा था कि उसने बेटी की शादी में दहेज में एक लाख रुपए नगद दिए थे। इसे आधार बनाकर लड़के के पिता ने समधी पर दहेज देने का केस दर्ज करने आग्रह न्यायालय से किया था।
रिटायर्ड फौजी रामलाल ने बेटी मनीषा का विवाह साल 2017 में कैलाश प्रजापति के साथ किया था। मनीषा का आरोप है कि विवाह के बाद से अब तक पति से किसी भी तरह के संबंध नहीं बन पाए। कैलाश के पिता बहू पर बुरी नजर रखते हैं। कैलाश नोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर निजी कंपनी में कार्यरत हैं। विवाह के बाद मनीषा के पिता उसको लेकर कैलाश के नोएडा स्थित मकान पर पहुंच गए। जिसके बाद कैलाश ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों बाप-बेटी को वहां से भगा दिया।
उसने मनीषा को साफ कह दिया कि वह उससे किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहता। मनीषा बताती है कि कैलाश और उसके भाई की शादी एक साथ हुई थी। कैलाश के भाई के ससुराल वालों ने उसके ससुराल वालों को भरपूर दान दहेज दिया। जिसको लेकर उसके ससुर उसे ताना देते थे और उस पर बदनीयत रखते थे।
कोर्ट में किया स्वीकार कि दहेज दिया था
मनीषा ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और ससुर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पारिवारिक न्यायालय में मनीषा और उसके पिता रामलाल के बयान दर्ज किए गए। रामलाल ने कोर्ट में बताया कि उसने बेटी की शादी धूमधाम से की थी और यथासंभव स्त्री धन भी दिया। उसने बंद लिफाफे में वर पक्ष को एक लाख रुपए दिए।
समधी ने दर्ज कराया दहेज देने का मामला
मनीषा के ससुर जेठमल प्रजापत पेशे से शिक्षक हैं। उनका आरोप है कि मनीषा और उसके पिता ने शादी का पूरा खर्च वापस लेने का दबाव बनाया। इसी को लेकर केस दर्ज करवाया है। चूंकि रामलाल ने बयान में यह माना है कि उसने एक लाख रुपए बंद लिफाफे में दिए हैं। जेठमल का कहना है कि मैंने दहेज नहीं लिया। इधर, मनीषा के पिता यह स्वीकार करते हैं कि मैंने दहेज दिया है। जेठमल ने इस्तगासा महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 5 के समक्ष लड़की के परिवार पर दहेज देने का आरोप लगाया। कोर्ट ने इस मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम?












Click it and Unblock the Notifications