Amrita Duhan IPS: राजस्‍थान पुलिस की वो 'लेडी सिंघम', जो कर रहीं लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग का सफाया

IPS Amrita Duhan Rajasthan Police: ये हैं आईपीएस अमृता दुहन। राजस्‍थान की काबिल पुलिस अफसर। इन दिनों सबसे खूंखार गैंग लॉरेंस बिश्‍नोई के गुर्गे का खात्‍मा करने में जुटी हैं।

राजस्‍थान पुलिस की लेडी सिंघम अमृता दुहन द्वारा लॉरेंस गैंग का सफाया करने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही इ्न्‍होंने लॉरेंस बिश्‍नोई को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले 22 बदमाशों को दबोच लिया।

IPS Amrita Duhan DCP Jodhpur Rajasthan

यह भी पढ़ें- Rajasthan IPS Transfer: कौन हैं आईपीएस गौरव श्रीवास्‍तव, जो करेंगे राजस्‍थान CM की सुरक्षा

दरअसल, IPS अमृता दुहन राजस्‍थान के जोधपुर में डीसीपी ईस्‍ट पद पर तैनात हैं। पिछले दिनों लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के गुर्गों ने जोधपुर के कई नेताओं को धमकाया डाराया। इसके बाद उनके खिलाफ जोधपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर डाली।

DCP ईस्‍ट जोधपुर पुलिस आईपीएस अमृता दुहन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग नेताओं को धमकी दे रही थी। शिकायत मिलने पर जोधपुर पुलिस की स्‍पेशल टीम ने 28 बदमाशों को चिह्नित किया। अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और 22 अपराधियों को दबोच लिया।

Who is IPS Amrita Duhan?

अमृता दुहन मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। राजस्‍थान कैडर में साल 2016 की आईपीएस हैं। एमबीबीएस, एमडी, डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) की डिग्री प्राप्‍त करने वालीं अमृता दुहन का जन्‍म 11 नवंबर 1983 को हुआ।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व), पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर के पद पर साल 2022 से तैनात हैं। इससे पहले एसपी प्रतापगढ़, डीसीपी जयपुर, एससपी कोटा शहर पद पर भी सेवाएं दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+