Rajasthan IPS Transfer: कौन हैं आईपीएस गौरव श्रीवास्तव, जो करेंगे राजस्थान CM की सुरक्षा
Rajasthan CM Security: राजस्थान की भजनलाल शर्मा ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 13 वरिष्ठ अफसरों के तबादले किए हैं।
बुधवार को राजस्थान कैडर के आईपीएस अफसरों के तबादलों की दूसरी सूची जारी करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा का जिम्मा गौरव श्रीवास्तव को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें- Sunil Sankhla: शादी के लिए बना फर्जी IPS, उदयपुर घूमने आया तो सैल्यूट मारने से खुली पोल
राजस्थान पुलिस में आईपीएस के तबादले से यह भी साफ हो गया कि कार्यवाहक डीजीपी यूआर ही राजस्थान पुलिस महानिदेशक पद पर बने रहेंगे। इसके लिए केंद्र की औपचारिक मंजूरी बाकी है।
आईपीएस गौरव श्रीवास्तव का जीवन परिचय
- सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में लगाए गए आईपीएस गौरव श्रीवास्तव जयपुर के ही रहे वाले हैं।
- गौरव श्रीवास्तव राजस्थान कैडर में साल 2004 बैच के आईपीएस अफसर हैं।
- एम.एससी.(रसायन विज्ञान), बी.एससी. (ऑनर्स) (रसायन विज्ञान) की डिग्री पाने वाले गौरव श्रीवास्तव का जन्म 31 अगस्त 1981 को हुआ।
- साल 2004 में SVPNPA हैदराबाद व LBSNAA मसूरी में ट्रेनिंग के बाद गौरव श्रीवास्तव भरतपुर में एएसपी बने।
- इसके बाद धौलपुर, सिरोही, जैसलमेर, सीकर, अजमेर, नागौर जिले में पुलिस अधीक्षक पद पर भी सेवाएं दी।
राजस्थान में इन IPS का तबादला
राजीव शर्मा
डीजी कानून व्यवस्था से डीजीपी एसीबी
एचजी राघवेंद्र सुहासा
पाली आईजी से आईजी रेलवेज
हिंगलाजदान
आईजी इंटेलिजेंस से आईजी निगम
रविदत्त गौड़
जोधपुर आयुक्त से रेंज आईजी कोटा
प्रसन्न खमेसरा
रेंज आईजी कोटा से आईजी सीआईडी क्राइम ब्रांच
गौरव श्रीवास्तव
आईजी कानून व्यवस्था से आईजी सीएम सुरक्षा-विजलेंस
विकास कुमार
आईजी आरएसी से रेंज आईजी जोधपुर
राजेंद्र सिंह
आईजी आरएसी से जोधपुर कमिश्नर
जयनारायण
रेंज आईजी जोधपुर से आईजी इंटेलिजेंस
अंशुमन भोमिया
डीआईजी एटीएस से आईजी एटीएस
राहुल प्रकाश
एडिशनल कमिश्नर जयपुर से रेंज आईजी भरतपुर
अनिल टांक
डीआईजी भर्ती, पदोन्नति बोर्ड से आईजी कानून व्यवस्था
ओमप्रकाश सेकंड
डीआईजी आपदा प्रतिसाद बल से रेंज डीआईजी पाली
राजस्थान में एसपी के तबादले
भजनलाल शर्मा सरकार पिछले कई दिनों ब्यूरोक्रैसी का पूरा चेहरा बदलने में लगी हुई है। आईएएस, आईएएस अफसरों के बाद वरिष्ठ आईपीएस के भी तबादले किए हैं। भजनलाल शर्मा सरकार ने ज्यादातर जिलों के कलेक्टर तो बदल दिए। अब एसपी के तबादले की बारी है।












Click it and Unblock the Notifications