भारत-फ्रांस वायुसेना का संयुक्त अभ्यास गरुड़, राजस्‍थान के आसमां में दिखेगी रफाल-LCH की जुगलबंदी

भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) का संयुक्त वायुसेना अभ्यास गरुड़ का सातवां संस्करण जोधपुर वायु सेना स्टेशन में शुरू हुआ। यह अभ्यास दोनों देशों की हवा में ताकत को परखने और उसे तकनीकी रूप से अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इससे भारत और फ्रांस के बीच कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

india france air force

संयुक्त वायुसेना अभ्यास गरुड़ 2022 में भारतीय वायुसेना और एफएएसएफ की भागीदारी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के अलावा पेशेवर बातचीत, अनुभवों के आदान-प्रदान और परिचालन ज्ञान में वृद्धि को बढ़ावा देगी। यह द्विपक्षीय अभ्यास का सातवां संस्करण है।

संयुक्त वायुसेना अभ्यास गरुड़ का पहला, तीसरा और पांचवां संस्करण भारत में क्रमश: 2003, 2006 और 2014 में वायु सेना स्टेशनों ग्वालियर, कलाईकुंडा और जोधपुर में तथा दूसरा, चौथा और छठा संस्करण फ्रांस में 2005, 2010 और 2019 में आयोजित किया गया था।

फ्रांस की ओर से यह भागीदारी

  • चार रफाल लड़ाकू विमान
  • एक ए-330 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट विमान
  • 220 कर्मियों की एक टुकड़ी

भारत की हिस्सेदारी

  • एसयू-30 एमकेआइ
  • रफाल एलसीए तेजस
  • जगुआर लड़ाकू विमान
  • लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच)
  • एमआइ-17 हेलीकॉप्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+