राजस्थान में IAS के बेटे की पत्नी ने जहर खाकर दी जान, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
जोधपुर, 4 जनवरी। राजस्थान के जोधपुर जिले के रातानाड़ा पुलिस थाना इलाके में आईएएस अधिकारी की पुत्रवधू के सुसाइड का मामला सामने आया है। इसकी शादी डेढ़ माह पहले हुई थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मीडिया से बातचीत में जोधपुर के रातानाड़ा मूलसिंह ने बताया कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भंवरलाल मेहरा के बेटे की शादी करीब डेढ़ माह पहले प्रियंका के साथ हुई थी।
अब दो दिन पहले सूचना मिली कि प्रियंका ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतका प्रियंका मेहरा के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर एमजीएच मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications