हिट एंड रन केस : जोधपुर में टवेरा ने दंपति को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में हुए हिट एंड रन केस सामने आया है। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो जिसने भी देखा उसकी रूह कांप उठी।

Hit and run case in Jodhpur, incident recorded in CCTV camera

जोधपुर के महामंदिर पुलिस थानाधिकारी कैलाश पंचारिया ने बताया कि 19 अगस्त 2020 को सुबह नौ बजे एक दंपति सुबह-सुबह मंदिर से दर्शन कर अपने घर की ओर लौट रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार में एक टवेरा गाड़ी आबादी क्षेत्र से गुजरी इस टवेरा गाड़ी ने दंपति को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि दंपति गाड़ी सहित हवा में उछल गए और नीचे गिरे टवेरा गाड़ी के ड्राइवर ने बिना रुके वहां से भाग गया।

आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से निकले और सड़क पर लहूलुहान दंपति को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर पति काफी सीरियस स्थिति में है और पत्नी के भी कई गंभीर चोट आई है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। हिट एंड रन में घायल हुए कृषि मंडी व्यापारी अनिल छाजेड़ व उनकी पत्नी रेखा छाजेड़ दोनों का ही अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+