Govind Singh Dotasra : शिक्षामंत्री बनते ही महाराणा प्रताप को महान मानने से कर दिया इनकार, बताई ये वजह

Jodhpur news, जोधपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के शिक्षामंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा इन दिनों चर्चा में है। कई जगह इनके विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वजह ये है कि डोटासरा ने शिक्षामंत्री बनते ही महाराणा प्रताप पर अजीब बयान दे डाला। राजस्थान के नए शिक्षामंत्री ने महाराणा प्रताप की महानता को ही चुनौती दे डाली।

govind singh dotasras controversy speech about maharana pratap

दरअसल, सीकर जिले की लक्ष्णमगढ़ सीट विधायक चुनकर आए डोटासरा शिक्षामंत्री बनने के बाद मीडिया से मुखाबित हो रहे थे तब उन्होंने महाराणा प्र​ताप को महान मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद से शिक्षामंत्री के विरोध का सिलसिला शुरू हो गया।

जोधपुर में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के गेट के सामने शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ सांकड़ा के नेतृत्व में शिक्षामंत्री का पुतला दहन किया गया। सांकड़ा ने बताया कि यदि भविष्य में राजस्थान सरकार द्वारा महाराणा प्रताप के खिलाफ कुछ भी बयान दिया गया तो प्रदेशभर के युवाओं से आहृवान कर सम्पूर्ण प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।।

शिक्षामंत्री द्वारा यह कहते हुए बयान देना कि महाराणा प्रताप महान हैं या नहीं। इसकी जांच करवाएंगे। ऐसा बयान उचित नहीं है। भूपेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षामंत्री को इस तरह के बयान शोभा नहीं देते। शिक्षामंत्री पद एक गरिमामय पद है। उन्हें पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+