Ram Mandir in Google: राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा ने गूगल ट्रेंड में तोड़े सारे रिकॉर्ड, सुबह 4 बजे से बढ़ रहा

Ram Mandir Google Trends: अयोध्‍या में नवनिर्मित राम मंदिर न केवल करोड़ों राम भक्‍तों के दिलों में बस गया बल्कि गूगल पर भी छाया हुआ है। आज सुबह 4 बजे से ही गूगल पर राम मंदिर को लेकर सर्च लगातार बढ़ता जा रहा है।

दरअसल, अयोध्‍या में आज 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 1 बजे के बीच राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा होगी। प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंच रहे हैं।

Ram Mandir Pran Pratistha

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Ayodhya LIVE: आज अयोध्या आ रहे भगवान राम...प्राण प्रतिष्ठा में कुछ ही घंटे बाकी

राम मंदिर इस वक्‍त पूरा देश राम मय हो रखा है। 'राम आएंगे तो...' लोगों ने आज दीप जलाकर दिवाली मनानी की तैयारी भी कर रखी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव पर गूगल ट्रेंड के जरिए जानिए लोगों का मिजाज।

22 जनवरी 2024 को सुबह चार बजे लोगों ने नींद खुलने के साथ ही राम मंदिर के बारे में सर्च करना शुरू कर दिया। दिन उगने के साथ-साथ गूगल में यह ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है, जो पिछले कई सालों का सर्च रिकॉर्ड तोड़ने की ओर है।

Ram Mandir Pran Pratistha

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: कौन हैं वो पांच लोग जो रहेंगे गर्भगृह में मौजूद? क्या है पूजा का मुहूर्त?

अयोध्‍या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव से पहले 5 अगस्‍त 2020 को पीएम मोदी द्वारा राम मंदिर भूमि पूजन व शिलान्‍यास किया तब भी राम मंदिर गूगल ट्रेंड में शामिल रहा।

राम मंदिर पर टॉप टेन ट्रेंड सर्च

1. ram mandir pran-pratishtha time
2. ram mandir ayodhya live telecast time
3. ram mandir live telecast time
4. live telecast of ram mandir
5. ram mandir live telecast
6. ram mandir ayodhya live telecast
7. ram mandir pran pratishtha wishes in hindi
8. ram mandir wishes in hindi
9. ram mandir inauguration time
10. 22 january 2024 ram mandir status video download

इन देशों में भी राम मंदिर पर टॉप सर्च

गूगल पर पूरा भारत तो राममय हो ही रखा है बल्कि विदेशों में इस राम मंदिर के बारे में खूब सर्च किया जा रहा है। भारत के अलावा दूसरे नंबर पर मॉरीशस, नेपाल, यूएई, सिंगापुर, कनाड़ा, न्‍यूजीलैंड, ऑस्‍ट्र‍ेलिया, बांग्‍लादेश, मलेशिया आदि देशों में राम मंदिर टॉप टेन सर्च में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+