गैंगस्टर हरीश जाखड़ अपहरण हत्याकांड में बड़ी सफलता, यशवंत सिंह उर्फ बंटी की गिरफ्तारी
जोधपुर, 11 अक्टूबर। राजस्थान के जोधपुर में गैंगस्टर हरीश जाखड़ अपहरण व हत्याकांड में यशवंत सिंह उर्फ बंटी की गिरफ्तारी हुई है। जोधपुर के प्रताप नगर थाना अधिकारी सोमकरण ने बताया कि 2018 में दल्ले खान की चक्की इलाके से हरीश जाखड़ का अपहरण किया गया और फिर उसकी बाड़मेर में कवास के पास हत्या कर शव फेंक दिया गया था।

मुख्य आरोपियों सहित कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और अब यशवंत सिंह उर्फ बंटी को अजमेर की गुगरा घाटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाया गया है। गैंगस्टर हरिश जाखड़ की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई और उसकी लाश बाडमेर के कवास में फेंक गए। इसे जोधपुर से दूसरी गैंग के सदस्यों ने उठाया और उसके साथ गंभीर मारपीट की। गैंग खरथाराम के सदस्यों ने हरीश जाखड़ का अपहरण कर लिया था। फिर उसकी लाठियों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
तस्करी को लेकर हरीश जाखड़, खरथाराम गोदारा, भगाराम कूकणा और भैंराराम बेनीवाल गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। अपराध की दुनिया में हरीश जाखड़ का नाम उभर रहा था। शराब, अफीम, डोडा पोस्त, गांजा की तस्करी के साथ उस पर अन्य अपराधों के मामले भी दर्ज थे।
थानाधिकारी अधिकारी सोमकरण ने बताया कि आराेपी जाेधपुर के सवा 3 साल पुराने बहुचर्चित गैंगस्टर हरीश जाखड़ हत्याकांड का माेस्ट वांटेड है। बंटी राजू फाैजी गैंग का सदस्य है। इसने भी काेटड़ी और रायला में पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। दाे पुलिस कांस्टेबल की हत्या के मामले में आराेपी यशवंत भायल उर्फ बंटी काे पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications