Jodhpur : तीसरी बार CM बनकर 43 दिन बाद घर पहुंचे Ashok Gehlot , लोगों ने स्वागत ने बिछाए पलक पांवड़े

Jodhpur News, जोधपुर। तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के 43 दिन के बाद अशोक गहलोत अपने घर जोधपुर पहुंचे तो शहर के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर ने उनके स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए।

CM Ashok Gehlot reached at Home District Jodhpur

जोधपुर एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़ से घिरे अशोक गहलोत ने मुस्करा कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। स्वागत में लग रहे जोरदार नारों के बीच कई लोगों ने गहलोत को एयरपोर्ट पर ही अपने ज्ञापन सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है और प्रियंका गांधी की एंट्री पर अशोक गहलोत ने कहा कि प्रियंका के आने से पार्टी और मजबूत होगी।

CM Ashok Gehlot reached at Home District Jodhpur

पिछले दिनों कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का ऐलान कर तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव जीते थे। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का न्यूनतम आय की गारंटी वाला नया वादा उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में काफी बढ़त दिला सकता है।

लटके-झटके से सरकार नहीं चलती

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि लटके झटके से सरकार नहीं चलती। लटके-झटकों से काम नहीं होता। भूख नहीं मिटती। देश का विकास नहीं होता। लोग आज भी 15 लाख रुपए देने का जो वादा किया था उसका इन्तजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+