Rafale in India: 6 साल सबसे पहले जोधपुर में उतरे थे राफेल विमान, जानिए वो यादगार लम्हा
जोधपुर। फ्रांस से 5 राफेल विमान भारत पहुंच चुके हैं। अंबाला एयरबेस पर 29 जुलाई 2020 को जल्द ही इनकी हैप्पी लैंडिंग होने वाली है। अंबाला के साथ देशभर के लोग इस ऐतिहासिक लम्हे के साक्षी बनने वाले हैं। भारतीय वायुसेना में एंट्री पाने वाले लड़ाकू विमान का पहला वास्ता राजस्थान के जोधपुर से पड़ा था। छह पूर्व भारत में सबसे पहले 4 राफेल विमान जोधपुर की सरजमीं पर उतरे थे।

Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 जुलाई से 13 जुलाई 2014 के बीच राजस्थान के जोधपुर स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर भारत-फ्रांस वायुसेनाओं के बीच नियमित संयुक्त युद्धाभ्यास 'गरुड़' का पांचवां संस्करण हुआ था। इस दौरान राफेल ने एयर टू एयर री-फीलिंग भी की थी। इसके लिए फ्रांस से सी-135 टैंकर आया था।

जोधपुर में हुए युद्धाभ्यास में तत्कालीन भारतीय वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अरुप राहा और फ्रांस के वायुसेनाध्यक्ष जनरल डेनिस मर्सियर ने भी राफेल व सुखोई-30 एमकेआई विमानों में उड़ान भरी थी। इसमें भाग लेने राफेल विमान पहली बार किसी भारतीय एयरबेस पर आए थे। इससे पहले राफेल बेंगलुरू एयरो इंडिया शो में प्रदर्शित किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications