Jodhpur Encounter : जोधपुर में 25 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा का एनकाउंटर, पेट में लगी गोली

जोधपुर, 14 अक्टूबर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में बुधवार शाम को एनकाउंटर हुआ है, जिसमें बनाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा ढेर हुआ है। जोधपुर के रातानाड़ा थाने के वांटेड अपराधी लवली कंडारा को पुलिस पकड़ने गई तब सारण नगर डिगाडी के बीच एनकाउंटर हुआ। इधर, जोधपुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारे गए लवली कंडारा के मामले में जोधपुर में सुबह से ही तमाम सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। जोधपुर में एनकाउंटर की सूचना पर पुलिस कमिश्नर जोस मोहन मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।

बदमाश लवली कंडारा जोधपुर केंद्रीय कारागृह के पास था

बदमाश लवली कंडारा जोधपुर केंद्रीय कारागृह के पास था

जोधपुर पुलिस कमिश्नर जोश मोहन ने बताया कि बुधवार शाम को इत्तला मिली कि बदमाश लवली कंडारा जोधपुर केंद्रीय कारागृह के पास है। इस पर थाना अधिकारी लीलाराम पुलिस जाब्ते के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को देख कर लवली अपने साथियों के साथ भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया। ग्रीन गेट के पास लवली ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

सारण नगर डिगाडी के पास फायरिंग

सारण नगर डिगाडी के पास फायरिंग

इसके बाद सारण नगर डिगाडी के पास में पुलिस और बदमाशों के बीच फिर फायरिंग हुई। क्रास फायरिंग में अपराधी लवली कंडारा की गोली लगने से मौत हो गई। 25 साल का लवली कंडारा हिस्ट्रीशीटर मोंटू कंडारा का भाई था। लवली कंडारा के पेट में गोली लगी। उस पर पर कई मुकदमे दर्ज थे। पुलिस और हिस्ट्रीशीटर में आमने-सामने फायरिंग में थानेदार की अंगुली के भी जख्मी होने की जानकारी आ रही है।

हिस्ट्रीशीटर मोंटू कंडारा का भाई है

हिस्ट्रीशीटर मोंटू कंडारा का भाई है

लवली कंडारा जोधपुर के हिस्ट्रीशीटर मोंटू कंडारा का भाई है और स्वयं बनाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके अलावा जोधपुर के रातानाडा सहित अन्य थानों में भी उस पर कई मामले दर्ज हैं, जिनमे की वह वांछित था। इसी के चलते रातानाडा थाना अधिकारी को लवली के उनके थाना क्षेत्र में होने की इतना मिली थी जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।

 दलित समाज में रोष दिखा

दलित समाज में रोष दिखा

गुरुवार को लव कंडारा एनकाउंटर मामले को लेकर दलित समाज में रोष दिखा। दलित समाज ने रात को ही मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए शव उठाने से मना कर दिया और झाड़ू डाउन हड़ताल की बात कही। सुबह जोधपुर नगर निगम के तमाम कचरा संग्रहण की गाड़ियां स्टार्ट नहीं हुई। वहीं, एहतियात के तौर पर पुलिस ने एमडीएम मोर्चरी सहित शहर के तमाम इलाकों पर पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+