ओएनजीसी कर्मचारी के साथ 2 लाख 10 हज़ार रुपए की ऑनलाइन ठगी, बदमाश ने यूं लिया झांसे में
जोधपुर। राजस्थान जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में ऑनलाइन ठगी रुकने का नाम नहीं ले रही है। निरंतर जोधपुर पुलिस कमिश्नर के अलग-अलग पुलिस थानों में आम लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी होने के मामले दिखाई दे रहे हैं। पुलिस विभाग, बैंकों द्वारा आमजन को जागरूक करने के बाद भी आम जनता ऑनलाइन ठगी से नहीं बच पा रही।

ऐसा ही मामला जोधपुर के देव नगर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है, जहां ओएनजीसी में कार्यरत कर्मचारी के साथ 2 लाख 10 हज़ार रुपये की ऑनलाइन ठगी की घटना हुई है। जहां पीड़ित युवक ने जोधपुर के देव नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। देव नगर थाना पुलिस ने हाईटेक सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच शुरू की है। देव नगर थाना अधिकारी सोमकरण चारण ने बताया कि प्रार्थी रामदीन मेघवाल ने पुलिस थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी।
रिपोर्ट में बताया कि गत 10 फरवरी को उसे एक व्यक्ति का कॉल आया और उसने पीड़ित युवक को उसका दोस्त बताया साथ ही बहाना बनाकर उससे पैसों की मांग की और बातों में उलझा कर अज्ञात ठग उसके बैंक संबंधित सारे डिटेल्स ले लिए जिसके बाद पीड़ित के खातों से अलग अलग समय में कुल दो लाख 10 हज़ार रुपए निकाल दिए गए।
पीड़ित युवक को जब अपने साथ हुई ठगी और धोखाधड़ी के बारे में पता लगा तो उसके द्वारा जोधपुर के देव नगर पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया देव नगर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच शुरू की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications