स्वतंत्रता दिवस परेड में हिस्सा लेंगे 20 हजार किसान, हरियाणा के कई स्थानों से निकलेंगे 5 हजार वाहन
जींद। हरियाणा के हजारों किसान स्वतंत्रता दिवस की प्रस्तावित 'ट्रैक्टर परेड' में हिस्सा लेंगे। इसके लिए जींद के उचाना कलां में प्रदर्शनकारियों की रिहर्सल हो रही है, जिसका नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। किसान पदाधिकारियों ने बताया कि, परेड में बड़ी संख्या में युवा भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, "कल देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली परेड में करीब 5000 वाहन और 20,000 किसान हिस्सा लेंगे।"
Recommended Video


जहां किसान आंदोलन, वहां मंत्री तिरंगा नहीं फहराएंगे
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार के मंत्रियों ने तय किया है कि, सूबे के सात जिलों में..जहां किसान आंदोलन का जोर है, वहां मंत्री ध्वजारोहण करने नहीं जाएंगे। बताया जा रहा है कि, प्रदर्शनकारियों के भारी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए ही ऐसा निर्णय लिया गया है। हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरल लाल खट्टर तिरंगा फहराने फरीदाबाद आ सकते हैं। उनके अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला महेंद्रगढ़ में ध्वजारोहरण करेंगे। ये दोनों ऐसे शहर हैं, जहां किसान आंदोलन का असर इन दिनों नहीं दिख रहा। दरअसल, भाजपा एक नेता ने कहा कि, 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथियों के नाम तय कर दिए गए हैं। हालांकि, जो नाम सामने आए हैं..उनमें कई जिलों में मंत्रियों के नाम नहीं दिखाई दे रहे।

इन जिलों में मंत्री ध्वजारोहण नहीं करेंगे
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के जिन जिलों में मंत्री ध्वजारोहण नहीं करेंगे, उनमें साेनीपत, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, सिरसा, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। पता चला है कि, इन जिलों में मंडलायुक्त व उपायुक्त ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय गुड़गांव में ध्वजारोहण करेंगे और यहीं पर एटहोम का कार्यक्रम होगा। असेंबली के स्पीकर करनाल जाएंगे और गृह मंत्री अनिल विज अपने होमटाउम अम्बाला में मौजूद रहेंगे। भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मंत्री कंवरपाल गुर्जर चरखी दादरी, मूलचंद शर्मा पलवल, रणजीत सिंह फतेहाबाद, जयप्रकाश दलाल पंचकूला और डॉ. बनवारी लाल पानीपत में ध्वजारोहण करेंगे। उनके अलावा रणबीर गंगवा भिवानी, ओपी यादव यमुनानगर, कमलेश ढांडा हिसार, अनूप धानक रेवाड़ी और संदीप सिंह कैथल में तिरंगा फहराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications