जमशेदपुर के पार्क में मिलीं सरोज और सिमरन की गोली लगी लाशें

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक युवक और युवती का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस की मानें तो शुरूआती जांच में ऐसी आशंका है कि दोनों ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस को लड़की के हाथ में पिस्टल भी रखा हुआ मिला है। ऐसी संभावना भी जताई जा रही है कि मरने वाले दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे। फिलहाल पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला जुगसलाई थाना क्षेत्र के टाटा पिगमेंट के पास रेलवे पार्क का है। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकले थे। तभी उनकी नजर पार्क में शवों पर पड़ी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो दोनों की पहचान बागबेडा के लाल बिल्डिंग में क्वार्टर नंबर 506 में रहने वाले डीके उपाध्याय का बेटा सरोज उपाध्याय (19) और बागबेडा के बड़ौदा घाट के करीब रेलवे लेबर ब्यूरो की रहने वाली सिमरन के रुप में हुई है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने दी जानकारी

वहीं, सरोज के छोटे भाई अमरेंद्र का कहना है कि बुधवार को उनके भाई के मोबाइल फोन पर एक फोन आया। इसके बाद वह घर से चप्पल पहने ही निकल गए। गेट भी बंद नहीं किया। सुबह जब पिता राकेश कुमार 3:30 बजे उठे तो देखा सरोज नहीं है। 6:00 बजे तक इंतजार किया। इसके बाद सरोज को फोन लगाया तो उसका फोन आउट ऑफ रीच मिला। अमरेंद्र ने बताया कि जुगसलाई थाना प्रभारी ने सुबह 6:00 बजे घर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। तब यह लोग थाने आए। सरोज के परिजनों का कहना है कि किसी ने सरोज को घर से बुलाकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने सरोज का मोबाइल बरामद कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

सिमरन के हाथ में मिली थी पिस्टल

सिमरन के हाथ में मिली थी पिस्टल

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो सिमरन के हाथ में पिस्टल बरामद हुई है। वहीं, सरोज कुमार के सिर में तीन गोलियां लगी हैं। जबकि सिमरन को एक गोली लगी है। एसपी सिटी सुभाषचंद्र जाट बताया कि सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। देखने से मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+