2019 में 42 और 2024 में 49, हेमंत सोरेन की उम्र 5 साल में 7 साल बढ़ी! लगा चुनावी हलफनामे में धोखाधड़ी का आरोप
Jharkhand CM Hemant Soren age: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी उम्र को लेकर विवादों में आ गए हैं। बरहेट विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ने जा रहे हेमंत सोरेन अपने चुनावी हलफनामे में बताई गई उम्र में विसंगतियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीएम हेमंत सोरेन के हलफनामे में बताई गई उम्र में विसंगति पर सवाल उठाया है।
हलफनामे के मुताबिक हेमंत सोरेन की उम्र पांच साल की अवधि में सात साल बढ़ गई है। 2019 के चुनाव नामांकन हलफनामे में जहां हेमंत सोरेन की 41 साल दिखाई गई थी, वहीं 2024 के हलफनामे में उनकी उम्र 49 साल बताई गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सोरेन की आलोचना करते हुए कहा, "क्या आपने कभी सुना है कि किसी की उम्र 5 साल में 7 साल बढ़ गई हो? झारखंड में ऐसा हो सकता है।"

हेमंत सोरेन BJP क्यों लगा रही है चुनावी हलफनामे में धोखाधड़ी करने का आरोप?
हेमंत सोरेन पर भाजपा ने चुनावी हलफनामे में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने हेमंत सोरेन पर तीन बड़े आरोप लगाए हैं। हेमंत सोरेन के प्रतिद्वंद्वी और बरहेट से भाजपा उम्मीदवार गमालियल हेम्ब्रम ने इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर गौतम भगत के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। विपक्ष ने सोरेन से इस विसंगति को स्पष्ट करने और यह बताने को कहा है कि किस हलफनामे में उनकी सही उम्र बताई गई है।
🔴 पहला आरोप: हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपनी उम्र 42 साल बताई थी और 24 अक्टूबर 2024 को दाखिल अपने हलफनामे में उम्र 49 साल बताई है।
भाजपा ने सवाल किया, "अगर 2024 में उनकी उम्र सही है, तो इसका मतलब है कि उन्होंने 2019 का विधानसभा चुनाव गलत हलफनामे के आधार पर जीता है। अगर ऐसा है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है?"
🔴 दूसरा आरोप: भाजपा ने हेमंत सोरेन के हलफनामे में बताई गई संपत्तियों को लेकर भी चिंता जताई है। गमालियल हेम्ब्रम का दावा है कि हेमंत सोरेन ने 2019 में बोकारो के जरीडीह में अपनी जमीन की कीमत 10 लाख रुपये बताई थी, जबकि उन्होंने 2024 में इसकी कीमत 4,45,000 रुपये बताई है। जमीन की खरीद की तारीख 24 नवंबर 2006 है। आखिर अब कीमत कैसे बदल गई?
🔴 तीसरा आरोप: हेमंत सोरेन ने 2019 में अपनी संपत्ति के रूप में केवल दो प्लॉट (2006 और 2008 के बीच खरीदे गए) का उल्लेख किया था, उन्होंने इस बार 23 प्लॉट का उल्लेख किया, जिसके बारे में उनका दावा है कि वे 2006 और 2008 के बीच पंजीकृत थे। भाजपा ने पूछा, "तो 2019 के हलफनामे में इसका उल्लेख क्यों नहीं किया गया?"
हेमंत सोरेन की उम्र पर विवाद: हिमंत बिस्वा सरमा बोले- JMM का पूरा सिस्टम फर्जी है
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर चल रहे विवाद के बीच असम के सीएम और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार (01 नवंबर) को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पूरे सिस्टम को 'फर्जी' करार दिया। सीएम सरमा ने संवाददाताओं से कहा, "JMM का पूरा सिस्टम फर्जी है। अगर आप हलफनामे में उनकी संपत्ति का ब्योरा देखें तो उनकी उम्र भी बढ़ गई है... यह घुसपैठियों की सरकार है। अगर राज्य सरकार फिर से सत्ता में आती है, तो कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा... उन्हें सत्ता से हटाना झारखंड के लोगों की जिम्मेदारी है।"
शहजाद पूनावाला बोले- JMM का मतलब है 'झोल, मुस्लिम तुष्टिकरण और माफिया'
इससे पहले भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि झामुमो का मतलब है 'झोल, मुस्लिम तुष्टिकरण और माफिया'। जेएमएम का मतलब है 'झोल, मुस्लिम तुष्टिकरण और माफिया'। भ्रष्टाचार के नए मानक स्थापित करने वाली जेएमएम सरकार अब हलफनामों में भी भ्रष्टाचार कर रही है। पिछले 5 सालों में हेमंत सोरेन 7 साल बूढ़े हो गए हैं। इसी तरह उन्होंने भ्रष्टाचार और घोटाले किए।"
हेमंत सोरेन की उम्र विवाद को लेकर JMM ने क्या कहा?
हालांकि जेएमएम ने अपने नेता का बचाव करते हुए कहा कि सब कुछ बिल्कुल साफ है। जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि पार्टी के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। पांडे ने कहा, "सब कुछ बिल्कुल साफ है। दस्तावेज संलग्न और सत्यापित हैं। हम जानकारी नहीं छिपाते हैं।"
उन्होंने कहा, "भाजपा को भारी हार का अहसास हो रहा है। अपना मानसिक संतुलन न खोएं, अपनी राजनीतिक भावना बनाए रखें, क्योंकि राजनीति में हार-जीत चलती रहती है।"
झामुमो की राज्यसभा सांसद और रांची से उम्मीदवार महुआ माजी ने कहा कि झामुमो चुनाव जीतेगी और सरकार बनाएगी। माजी ने कहा, "भाजपा हर तरह के मुद्दे उठाती है। वे विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते। वे आपकी पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। हम जीतेंगे और यहां सरकार बनाएंगे।"
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications