इस अफवाह की वजह से सगी बहनों पर बरपा कहर, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा, बाल काटे
इस अफवाह की वजह से सगी बहनों पर बरपा कहर, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा, बाल काटे
रांची। इन दो सगी बहनों के बारे में किसी ने अफवाह फैला दी। फिर ग्रामीणों ने ऐसा जुल्म ढाया कि हर किसी की रुह कांप उठे। पहले इनको पेड़ से बांधा गया। जमकर मारपीट की गई और उसके बाद सिर के बाल काट डाले। दोनों के साथ इस कदर हैवानियत की गई कि इनकी तबीयत गई। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। पर्चा बयान के आधार पर 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिलाओं के साथ बर्बरता की यह घटना झारखंड के ठाकुरगंज की है।

मीडियो रिपोर्टर्स के अनुसार सब्जी का काराेबार करने वाली दाेनाें बहनें उमेडंडा हाट से सब्जी खरीदकर लाैट रही थीं। ऑटाे खराब हाेने पर दाेनाें साेबा गांव में रुक गईं। जाते समय किसी ने अफवाह उड़ा दी कि ये महिलाएं खेत से सब्जी चुराकर जा रही हैं।
ग्रामीणाें ने पीछा कर दाेनाें काे रातू चट्टी बाजार में पकड़ा और मारपीट करते हुए साेबा गांव ले गए। दाेनाें महिलाओं काे पेड़ से बांधकर पीटा। आरोपी दोनों की हत्या करने पर उतारू थे, तभी पुलिस पहुंची और उन्हें बचाकर इलाज के लिए भिजवाया। महिला काे रिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 19 नामजद और दाे दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications