इंडिया घूमने आई ब्राजील की महिला के साथ दुमका में गैंगरेप, पति के साथ तंबू में गुजार रही थी रात, 3 गिरफ्तार
Jharkhand News: झारखंड से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दुमका जिला में ब्राजील की महिला के साथ सामूहिक दु्ष्कर्म किया गया है। विदेशी महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पति-पत्नी दोनों झारखंड घूमने आए थे। शुक्रवार की रात वो एक अस्थायी तंबू में रात गुजार रहे थे। इस दौरान लोगों ने जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। यह घटना कल यानी शुक्रवार की रात हुई। दुमका के घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में हुई है।

मामले में तीन लोग गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जरमुंडी सब डिविजनल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सामूहिक बलात्कार की घटना शुक्रवार रात को हुई।
तंबू में सो रही महिला के साथ किया गैंगरेप
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने हंसडीहा बाजार के पास सुनसान इलाके में अपना तंबू लगाया था। महिला ने बताया कि जब वह सो रही थी, तभी कुछ स्थानीय युवक तंबू में घुस आए और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि इस गैंगरेप में सात से आठ युवक शामिल थे।
और भी आरोपी हो सकते हैं गिरफ्तार
दुमका पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Kota News: नाबालिग छात्रा के साथ चार कोचिंग छात्रों ने किया गैंगरेप,पुलिस ने किया यह एक्शन












Click it and Unblock the Notifications