Kota News: नाबालिग छात्रा के साथ चार कोचिंग छात्रों ने किया गैंगरेप,पुलिस ने किया यह एक्शन
Kota News: राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा एक बार फिर से शर्मशार हुई है। आज एक नाबालिग छात्रा के साथ चार कोचिंग छात्रों ने गैंगरेप किया घटना को अंजाम दिया है।
कोटा में हरियाणा के गुड़गांव की रहने वाली नाबालिग NEET गर्ल्स कोचिंग स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की बड़ी शर्मनाक घटना हुई है।

गैंगरेप की वारदात सामने आने के बाद कोटा पुलिस ने तुरंत बड़ा एक्शन करते हुए बिहार,बंगाल और यूपी के चार कोचिंग छात्रों को राउंडअप किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चार कोचिंग स्टूडेंट्स ने ही छात्रा से गैंगरेप किया। आरोपियों को डिटेन कर लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया।
एएसपी उमा शर्मा ने कहा छात्रा से गैंगरेप 10 फरवरी को हुआ। 13 फरवरी को पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट दी। एएसपी ने कहा गिरफ्तार सभी आरोपी कोचिंग छात्र है। उनकी उम्र 18,19,20 साल की है। छात्रा भी नाबालिग है।
Rajasthan News : कोटा में गैंगरेप पर पुलिस का एक्शन pic.twitter.com/4yYPoIcURv
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 15, 2024
आरोपियों में से एक मुख्य आरोपी है, जो छात्रा को जानता था, वह यूपी का रहने वाला है अन्य आरोपी बिहार, बंगाल, यूपी के है।
सोशल मीडिया पर छात्रा और मुख्य आरोपी की दो सप्ताह पहले जान पहचान हुई थी। मुख्य आरोपी ने छात्रा अपने फ्लैट पर बुलाई।
जहां सोशल मीडिया फ्रेंड ने छात्रा के साथ रेप किया, इस कृत्य में मुख्य आरोपी के तीन साथियों ने सहयोग किया। पुलिस आरोपियों की पहचान छुपा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के बालिग होने के बाद भी ना उनकी फोटो जारी की ना उनके नाम बताए। एएसपी ने कहा सुरक्षा कारणों के चलते आरोपियों का नाम और कोचिंग का नाम गोपनीय रखा है।
यह पूरा घटनाक्रम कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क इलाके से जुड़ा है। पुलिस ने कहा, छात्रा घटना के बाद से तनाव में थी। उसने अपनी फ्रेंड्स से इस बारे में बातचीत की। उसके बाद जानकर छात्रा की काउंसलिंग की गई, और मामले पुलिस तक पहुंचा। आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।












Click it and Unblock the Notifications