Jharkhand पेपर लीक मामले की जांच करेगी SIT, मुख्यमंत्री कार्यालय ने साझा की अहम जानकारी
Jharkhand: मंगलवार को झारखंड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 यानी JSSC प्रश्न पत्र लीक मामले में बड़ा खबर सामने आई। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले को लेकर सरकार द्वारा एसआईटी का गठन कर दिया गया है। नव नियुक्त सदर डीएसपी की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी गई है। सीएम चंपई सोरेन के कार्यालय ने ट्वीट पर लिखा कि SSC CGL प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। नव नियुक्त सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया । इस संदर्भ में नामकुम थाना काण्ड संख्या 45/24 IPC की धारा- 467/468/420/120बी. 66 IT एक्ट एवं 12 Jharkhand Competitive Examination (Prevention and Redressal of Unfair means in Recruitment) Act 2023 के अन्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज किया गया है।
ज्ञात हो कि झारखंड के साढ़े छह लाख छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन दिया था। 28 जनवरी को परीक्षा के दौरान ही सामान्य ज्ञान का पर्चा सोशल मीडिया पर पेपर लीक हो गया था। इस प्रकरण में आउटसोर्सिंग एजेंसी की भूमिका को लेकर नामकुम थाने में जेएसएससी ने एफआईआर दर्ज करवाई है, वहीं पेपर लीक को लेकर छात्रों के द्वारा किए गए हंगामे से संदर्भ में भी एक एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमे 4 हजार छात्रों को आरोपी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें झारखंड में शुरू हुई मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा, शिक्षा विभाग ने कसी कमर












Click it and Unblock the Notifications