झारखंड में शुरू हुई मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा, शिक्षा विभाग ने कसी कमर
Jharkhand: आज मंगलवार से झारखंड में मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। दोनों परीक्षाओं में 7 लाख 66 हजार 500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक में 4 लाख 21 हजार678 और इंटरमीडिएट में 3 लाख 44 हजार 822 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट साइंस में 94 हजार 433, कॉमर्स में 25 हजार 907 व ऑर्ट्स में 2 लाख 24 हजार 502 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

मैट्रिक हेतु 1238 और इंटरमीडिएट के लिए 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं का आयोजन छह फरवरी से 26 फरवरी तक होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली है।
प्रथम पाली में सुबह 9.45 बजे से दिन के एक बजे तक मैट्रिक की परीक्षाएं होंगी। वहीं, दूसरी पाली में दो बजे से शाम 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। इस दफा ओएमआर शीट पर परीक्षा नहीं होगी।
मैट्रिक के लिए प्रश्न सह आंसर शीट दी जाएगी। वहीं, इंटरमीडिएट के लिए सादी आंसर शीट दी जाएगी। इसमें ही वस्तुनिष्ट प्रश्न, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के जवाब लिखने होंगे। छह फरवरी को मैट्रिक व इंटरमीडिएट दोनों के वोकेशनल पेपर की परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। साथ ही कई जरूरी व्यवस्थाएं की गईं हैं। जिला और प्रखंड स्तर पर उड़नदस्ता टीम गठित की गई है, यह टीम परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगी। कदाचार से मुक्त परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
यह भी पढ़ें झारखंड में शीघ्र होगा कैबिनेट का विस्तार, सीएम चंपई सोरेन ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications