झारखंडः 24 सितंबर से खुलेंगे कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल, जारी की गई गाइडलाइन
रांची। झारखंड में आगामी 24 सितंबर से कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के स्कूल खुल जाएंगे। इस फैसले को लेकर सराकर ने नयी गाइडलाइन जारी कर दी है। पिछले दिनों आपदा प्रबंधन विभाग ने 6ठी से 8वीं तक की कक्षाओं के खोलने का फैसला लिया था। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जो गाइडलाउ जारी की है उसमें कहा कि प्रदेश में 24 सितंबर से छठी से आठवीं तक के स्कूल फिर से खोले जाएंगे। स्कूल खोलने के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। स्कूल के मेन गेट पर सेनिटाइडर या हाथ धोने के लिए साबुन का पानी और बॉडी टेंपरेचर के लिए थर्मल स्क्रीनिंग रखना जरूरी होगा।

साथ ही छात्रों को अभिभावक से सहमित पत्र लेकर स्कूल आना होगा। स्कूल में मीड-डे मील बंद रहेगा। छात्रों को अपना भोजन घर से लाना होगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने 20 सितंबर से 6ठी से 8वीं कक्षा तक के स्कूल खोलने की अनुमति दी थी लेकिन करीब 18 महीने बाद स्कूल खोलने से पहले शिक्षा विभाग ने साफ-सफाई से लेकर अन्य तैयारियों के लिए दो से तीन दिन का समय मांगा है। ऐसे में अब 24 सितंबर से स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है।
एक लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार
झारखंड क गुमला जिले में पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब के निर्देश पर भाकपा माओवादी के 1 लाख रुपए के इनामी नक्सली राकेश उरांव उर्फ मानकी उरांव को कुरुमगड़ थाना क्षेत्र के मरवा जंगल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली राकेश के खिलाफ जिले के कुरूमगढ़, चैनपुर व गुमला थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से एक देसी पिस्तौल समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications