शराब के नशे में पिता मां के साथ करता था हैवानियत तो 16 साल के बेटे का टूटा सब्र का बांध फिर..
सरायकेला। झारखंड के सरायकेला जिले के पाटा हेंसल गांव में नाबालिग बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। आदिवासी टोला में नाबालिग बेटे ने पारंपरिक हथियार व छड़ से वार कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया। हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। मृतक 40 वर्षीय चकाई सोय शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था।

शराब के नशे में पिता करता था पिटाई
पिता के इस व्यवहार से मृतक का बड़ा बेटा काफी आहत रहता था। मारपीट के दौरान जब वह अपनी मां को बचाने जाता, तो पिता उसकी भी पिटाई कर देते थे। इसी क्रम में सोमवार रात एक बार पिता ने नशे की हालत में मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बार बेटे का सब्र का बांध टूट गया। वह बीच-बचाव करने गया, तो पिता उसे मारने लगे। इसी से गुस्से में आकर नाबालिग 16 वर्षीय पुत्र ने पारंपरिक हथियार व छड़ से कई वार कर पिता की हत्या कर दी।

बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
आंगन में हत्या करने के बाद पिता के शव को घर के पिछवाड़े में ले जाकर रख दिया। पिता के प्रति बेटे के गुस्से का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हथियार से उसने इतना वार किया था कि पिता का चेहरा पहचान लायक नहीं बचा था। घटना की सूचना पर मंगलवार सुबह पुलिस गांव पहुंची और आरोपी नाबालिग पुत्र को हिरासत में ले लिया। हत्या में प्रयोग हथियार को भी जब्त कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने हत्यारोपित बेटे को किया गिरफ्तार
मृतक के दूसरे बेटे ने बताया कि उसका पिता अक्सर उसकी मां को मारता-पिटता रहता था। रात में जब बड़े भाई ने मां को बचाने की कोशिश की, तो पिता ने उसके साथ भी मारपीट करने लगा. इसी बात से गुस्साए भाई ने हथियार से पिता की हत्या कर दी। मामले की छानबीन करने पहुंचे सरायकेला थाना के एसआई अभिषेक प्रताप ने बताया कि नाबालिग पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयोग हथियार भी जब्त कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications