झारखंडः साहिबगंज में वज्रपात होने से तीन महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसी
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मंडई के पास सखी बगीचा गांव में मंगलवार की देर शाम को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बता दें कि चारों महिला धान के खेत में काम कर रहीं थीं और इसी दौरान खेत में वज्रपात हो गया।

मृतक महिलाओं की पहचान कुंती देवी, करुणा देवी और बिंदु देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की शिनाख्त काबो देवी के रूप में हुई है। काबो देवी घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई है। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में तीन महिलाओं की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि घायल महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए फोन भी किया। लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इस कारण चारों घायल महिलाओं को अस्पताल लाने में ग्रामीणों को काफी दिक्कत हुई। किराए के वाहन से चारों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
गुमला में दो अधेड़ की हत्या
वहीं गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पुराना पेट्रोल पंप के सामने स्थित केला बागान में दो अधेड़ की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को गुमला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में कर लिया है। मृतकों की पहचान एम देवादसु अैर लोकेश के रूप में की गई। इस संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर श्यामनंद मंडल ने बताया कि दोनों कर्नाटक के रहने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications