साहिबगंजः घर से आदिवासी महिला को उठाकर ले गए और 8 लोगों ने किया गैंगरेप
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहडवा थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक आदिवासी महिला को घर से उठाकर 8 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं बाद में पुलिस की गाड़ी की आवाज सुनकर आरोपित पीड़िता को छोड़कर भाग गये। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बीते शनिवार की देर रात को 8 युवक महिला के घर में घुसे और उसे उठाकर दूसरी जगह ले गए। इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। बरहड़वा पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी की आवाज सुनकर सभी आरोपित वहां से भाग निकले। इसके बाद पुलिस पीड़िता को अपने साथ थाने ले आई।

पीड़िता के आवेदन पर बरहड़वा थाने में पांच नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। महिला ने पुलिस को अपने आवेदन में बताया कि उसकी मां नहीं है। इसलिए वह मामा के घर रह रही है। शनिवार की रात को लगभग 9 बजे खाना खाने के बाद वह सोने चली गई। इसी बीच गांव गांव के ही सेमोन हेंब्रम और अजय टुडू घर में घुसे और उसे उठाकर पास के पेट्रोल पंप के पीछे ले गये, जहां पहले से रवि सोरेन, दुर्जन सोरेन, नीलकमल मुर्मू तथा तीन अन्य युवक मौजूद थे।
इसके बाद पेट्रोल पंप के पीछे सब्जी के खेत में उसके साथ सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यह सिलसिला दो घंटे तक चलता रहा। इस बीच उधर से बरहड़वा पुलिस की गश्ती गाड़ी गुरज रही थी। उसकी आवाज सुनकर आरोपी पीड़िता को मौके पर छोड़कर भाग गये। प्रभारी थाना प्रभारी बरहड़वा योगी नारायण तिवारी ने बताया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयासरत है।












Click it and Unblock the Notifications