रूपा तिर्की की मौत के मामले में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि से CBI ने तीन घंटे तक की पूछताछ
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ की है। गुरुवार को सीबीआई ने उनसे करीब तीन घंटे तक सवाल-जवाब किया है। पंकज मिश्रा ने सीबीआई से हुई पूछताछ के बाद बताया कि तथ्यपूर्ण बात हुई है। जब भी पूछताछ के लिए सीबीआई बुलाएगी वे आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि रुपा तिर्की की मौत कैसे हुई है, इसका खुलासा होना चाहिए।

बता दें कि इससे पूर्व पंकज मिश्रा को मंगलवार को नोटिस भेजा गया था। पहली बार इस केस में पंकज मिश्रा से पूछताछ की गई है। मृतक रूपा तिर्की के परिजन लगातार पंकज मिश्रा पर आरोप लगा रहे हैं जबकि वे हमेशा इससे इंकार करते आ रहे हैं। इससे पहले बुधवार को सीबीआई की टीम ने इस मामले में साहिबगंज जेल में उसके बैचमेट पुलिस अवर निरीक्षक शिव कुमाप कनौजिया से लंबी पूछताछ की थी।
लगभग करीब 5 से 6 घंटे जेल में कनौजिया से पूछताछ चली थी। जेल दफ्तर में हुई पूछताछ में उससे करीब तीन दर्जन से ज्यादा सवाल पूछे गए। बता दें कि साल 2018 बैच की पुलिस अवर निरीक्षक सह साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की का शव पुलिस लाइन स्थित उनके क्वार्टर से बीते 3 मई को रात के वक्त संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका हुआ मिला था। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं इस मामले में रुपा तिर्की के बैचमेट रहे शिव कनौजिया को आत्हत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ चार्जशीट भी दायर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications