छोटा भाई IAS बना तो उसी से प्रेरणा लेकर बड़े भाई ने यूपीएससी परीक्षा दी, 145वीं रैंक पाई
रांची। झारखंड के दुमका शहर के कुम्हारपाड़ा (बढ़ई पाड़ा) निवासी ऋषि आनंद ने यूपीएससी के फाइनल एग्जाम में 145वीं रैंक हासिल की। ऋषि आनंद से पहले उनका छोटा भाई रवि आनंद आईएएस बन चुका था। उसी से उन्हें प्रेरणा मिली। ऋषि आनंद कहते हैं कि, मुझसे पहले छोटे भाई रवि ने दो साल पहले 2018 में यूपीएससी में 79वीं रैंक प्राप्त की थी।

ऋषि आनंद बोले, ''रवि आनंद के आईएएस बनने का सपना पूरा होने पर मैंने भी तैयारी शुरू कर दी। हमारे पिता दीपक कुमार शर्मा जल संसाधन विभाग घाटशिला में कार्यपालक अभियंता हैं। परिवार के साथ हम जमशेदपुर में रहते हैं। वर्ष 2015 से मैं दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। साथ में इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड में नौकरी कर रहा था। दिल्ली में ही मेरी पोस्टिंग थी।''
ऋषि आनंद ने छोटे भाई के बारे में बताया कि, दिल्ली में छोटा भाई रवि आनंद भी पहले से आईएएस की तैयारी कर रहा था। हम दोनों वहां एक साथ रहने लगे। मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी। उसके बाद अपने छोटे भाई रवि आनंद के साथ आईएएस की ही तैयारी करने में जुट गया। छोटे भाई के कामयाब होने के बाद मैंने भी सोच लिया था कि, मुझे भी आईएएस ही बनना है।












Click it and Unblock the Notifications