रांचीः एक बच्चे की मां और युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहन्डू पुल के पास युवक व युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि इनका कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। दोनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मृतक युवक की पहचान शांति नगर निवासी विवेक और युवती की पहचान पूजा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के कारण इनकी हत्या की गई है।

ranchi woman and man dead body found in suspicious condition

युवती की शादी हो गई थी और उसका एक बच्चा भी है। मृतक विवेक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती अपने पति से अलग रह रही थी। शुक्रवार को दोनों अपने घर से बाहर निकले थे। हालांकि रात तक दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे थे। परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान शनिवार की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया।

वहीं प्रदेश की राजधानीनरांची के बाजरा में गुमला के एक युवक की संदेहास्पद मौत हो गई है। मृतक की पहचान गुमला जिले रायडीह थाना क्षेत्र के केम्टे करंजटोली निवासी एरूस खलखो तिरुपति के रूप में हुई है। शुक्रवार को वह यहां गराज में काम मांगने आया था। सुबह उसी गराज के पास बस की छत से लटकती उसकी लाश मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+