रांचीः एक कमरे में मिली दो दोस्तों की लाश, हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के तरंगा के पास सोमवार को एक खेत में बने घर के कमरे में दो लड़कों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में एक नाबालिग भी है। एक युवक का शव खाट पर मिला तो दूसरे का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। आंशका जताई जा रही है कि हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। वहीं शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई तो पूरे दल-बल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Ranchi dead body found of two boys in room

मृतकों की शिनाख्त तरंगा निवासी 15 वर्षीय मनीष उरांव और 20 वर्षीय गणेश उरांव के रूप में हुई है। दोनों ही दोस्त थे और साथ में ही खेती करते ते। फिलहाल दोनों ने मिलकर टमाटर की खेत की थी और तरबूज की फसल तैयार कर रहे थे। सुबह के वक्त जब खेत के पास बने मनीष के घर पर पहुंचे तो दोनों दोस्तों का शव दिखा।

इस सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गणेश की लाश फंदे से लटक रही थी जबकि मनीष का शव खाट पर पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की लाठी-डंडे से मारकर हत्या की गई है। मनीष के चेहरे पर खून के निशान भी मिले हैं।

बच्चे ने लगाई फांसी

वहीं रांची के एक स्कूल के 10वीं के छात्र ने रविवार को अरगोड़ा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उसके कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि वो एक्टर बनना चाहता था। लेकिन सब इंजीनियर बनाने पर तुले हुए थे। इसलिए मैं जा रहा गूं। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। छात्र के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी सोमवार को परीक्षा थी।

Ranchi dead body found of two boys in room

रविवार की सुबह पिता ने उससे कहा था कि पढ़ाई पर ध्यान दो। लेकिन सही तरीके से तैयारी नहीं होने के चलते वह तनाव में थे। सुबह नाश्ते के बाद वह अपने कमरे में चला गया। घर वालों को लगा कि वह अपने कमरे में पढ़ाई करने गया है। दोपहर को जब उसे खाना खाने के लिए बुलाया गया तो कमरे कोई जवाब नहीं आया फिर शक होने पर जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो बच्चे का शव फंदे पर लटका हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+