झारखंडः हथियार के बल पर 6 लोगों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप, पिता के पूछने पर बताई घटना

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पुसो थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां नाबालिग लड़की के साथ हथियार के बल पर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि बीते 28 जुलाई को पुसो थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम के करीब सात बजे दो नाबालिग लड़कियां शौच करने के लिए खेत की तरफ गई थी। लौटने के दौरान 6 हथियारबंद अपराधियों ने एक लड़की को रिवाल्वर का भय दिखाकर उसे दबोच लिया।

ranchi 6 people did misdeed with minor girl

हालांकि दूसरी लड़की अपराधियों के चंगुल से भागकर घर चली गई। लेकिन डर के चलते घर में किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी। वह खाना खाकर चुपचाप सो गई। वहीं पकड़ी गई नाबालिग लड़की को अपराधी जबरदस्ती टोंगरी के तरफ ले गए और रात भर टोंगरी में ही रख कर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद अहले सुबह उसे डरा-धमकाकर छोड़ दिया। वह रोत-बिलखते घर पहुंची।

करीब दो-तीन दिन तक वह गुमसुम रही तो पिता ने उससे पूछा तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार को पीड़िता पिता के साथ पूसो थाना पहुंची और 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं इस मामले पर थाना प्रभारी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मां-बेटी और बेटे की डूबने से मौत
झारखंड के सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कुजू खरकई नदी में डूबने से मां, बेटी और बेटे की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की देर शाम की है। मां और बेटी का शव सोमवार को ही निकाल लिया गया लेकिन बेटे की शव मंगलवार को मिला। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय रेणु देवी, 12 वर्षीय शुभम यादव और 9 वर्षीय पंखुड़ी के रूप में हुई है। तीनों ही ओवरब्रिज पर घूमने गए थे।

इसी दौरान शुभम नदी में नहाने गया और डूबने लगा। फिर उसे बचाने के लिए मां रेणु देवी पानी में कूद गई और जब मां व भाई दोनों ही डूबने लगे तो 9 वर्षीय बेटी पंखुड़ी ने भी नदी में छलांग लगा दी। हादसे के बाद महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग दौड़ कर पहुंचे। इसके बाद रेणु और उसकी बेटी को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, शुभम का शव मंगलवार को बरामद किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+