रामगढ़ः घर का सामान लेने जा रही लड़की का अपहरण फिर किया गैंगरेप

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत दर्ज होने के पुलिस ने आरोपित विशाल भुइयं और मुकेंद्र मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुज्जू थाना प्रभारी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। लड़की ने बताया कि वह 26 जनवरी की शाम को अपने घर से सामान लेने निकली थी।

Ramgarh two boys did misdeed with girl

सामान लेकर लौटते वक्त रास्ते में विशाल और मुकेंद्र ने उसका अपहरण कर लिया। फिर मुकेंद्र अपने घर ले गया, जहां दोनों ने बारी-बारी से रेप किया। साथ ही धमकी भी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। हालांकि लड़की ने घर आकर अपनी भाभी को घटना के बारे में बताया।

घटना की सूचना मिलते ही लड़की के घर वाले थाने में शिकायत दर्ज कराना चाहते थे लेकिन जब आरोपितों को इस बात की जानकारी मिली तो वह पीड़िता के घर पहुंच गए फिर दबंगई दिखाते हुए घर वालों के साथ मारपीट की। वे थाने में शिकायत करने की जगह समझौता कराना चाहते थे। दोनों आरोपित बालिग हैं और पढ़ाई कर रहे हैं। एक ग्रेजुएशन का छात्र है जबकि दूसरा आरोपित मैट्रिक में है। पुलिस दोनों का बैकग्राउंड भी खंगाल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+