Jharkhand Election 2024: झारखंड में प्रथम चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी, कल 43 सीटों पर होगी वोटिंग
Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इनमें से 31 सीटों पर 950 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि सभी 43 विधानसभा सीटों पर 14,394 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
मतदान की तैयारी पूरी,रिटर्निंग अधिकारी ने दी जानकारी
मतदान दलों की रवानगी पर रांची विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी उत्कर्ष कुमार ने कहा कि, "सभी 374 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल मतदान सामग्री लेने के लिए यहां एकत्र हो गए हैं। बाद में, वे रवाना हो जाएंगे।

जीपीएस-ट्रैक वाले वाहनों में उनके संबंधित बूथों पर मॉक पोल सुबह 5.30 बजे शुरू होगा, जिसके बाद सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और वेब-कास्टिंग सुविधाओं सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और सीएपीएफ तैनात किये जा रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों और विनियमों का पालन किया जा रहा है।'
यह भी पढ़ें चिराग पासवान और उनके चाचा की लड़ाई में नया मोड़, पशुपति पारस 40 साल पुराने घर से बेदखल
कितने नागरिक करेंगे मतदान?
इस चरण में 1.37 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 68.78 लाख पुरुष और 68.36 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। 85 वर्ष से ऊपर के 63,601 मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1.91 लाख है। 18-19 वर्ष के नए मतदाता 6.51 लाख हैं।
683 प्रत्याशी मैदान में, जानिए आंकड़े
पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिनमें से 17 सामान्य, 20 अनुसूचित जनजाति और 6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर कुल 683 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 609 पुरुष, 73 महिला और 1 थर्ड जेंडर उम्मीदवार हैं।
महिलाओं, युवाओं और दिव्यांगों को विशेष जिम्मेदारी
इस चरण में कुछ मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और दिव्यांगों को दी गई है। 1,152 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया महिलाओं के हाथों में होगी, 23 बूथों का संचालन युवाओं के जिम्मे होगा और 24 बूथों की जिम्मेदारी दिव्यांग मतदाता संभालेंगे।
दिग्गज नेताओं के लिए चुनौती
पहले चरण में कई प्रमुख दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है, जिनमें शामिल हैं:
(1) सरायकेला: चंपाई सोरेन
(2) कोडरमा: नीरा यादव
(3) बड़कागांव: अंबा प्रसाद
(4) रांची: सीपी सिंह
(5) मांडर: शिल्पी नेहा तिर्की
(6) हटिया: नवीन जायसवाल
(7) गढ़वा: मिथिलेश ठाकुर
(8) लोहरदगा: डॉ रामेश्वर उरांव
(9) जमशेदपुर: प. बन्ना गुप्ता
(10) चाईबासा: दीपक बिरुआ
(11) लातेहार: बैद्यनाथ राम
(12) कोलेबिरा: विक्सल कोंगाड़ी
रांची और हटिया विधानसभा पर खास नजर
रांची विधानसभा में 18 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां कुल 3,78,055 मतदाता हैं। यहां 374 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रांची में 2019 के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 9.02% की वृद्धि हुई है और 10,003 नए मतदाता पहली बार वोट करेंगे।
हटिया विधानसभा में 27 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां कुल 5,24,460 मतदाता हैं। यहां 496 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 334 शहरी और 162 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। हटिया में 2019 के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 17.46% की वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, रायपुर से वकील फैजान खान गिरफ्तार
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications