झारखंड: एनकाउंटर के दौरान एटीएस के DSP और दरोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों की हालत गंभीर

Jharkhand Crime News: झारखंड में पतरातू इलाके में अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने ATS के डिप्टी एसपी और रामगढ़ जिला पुलिस के एक एसआई को गोली मार दी। दोनों को इलाज के लिए रांची लाया गया है। दोनों पुलिस अधिकारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। रामगढ़ पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन एवं प्रवक्ता ऐ. वी. होमकर ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि ATS टीम द्वारा पतरातू क्षेत्र (Patratu) में आपराधिक गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की जा रही थी। इस टीम का नेतृत्व डिप्टी SP नीरज कर रहे थे। छापेमारी के दौरान अपराधियों ने ATS की टीम पर फायरिंग की जिसमें डिप्टी SP और रामगढ़ SI घायल हुए। दोनों को चिकित्सा के लिए रांची लाया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है। ज़िला पुलिस और ATS अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी।

Jharkhand Patratu Crime News Today

वहीं रामगढ़ के एसपी पीयूष पांडे ने कहा कि एटीएस रांची और रामगढ़ पुलिस की टीम अमन साहू गिरोह के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यहां छापेमारी करने आई थी। अपराधियों ने पुलिस को देखकर उन पर फायरिंग कर दी। ये मुठभेड़ रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके (Patratu) में हुई। एटीएस में तैनात डीएसपी नीरज कुमार और एसआई सोनू साव को अपराधियों ने गोली मार दी। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को रांची के एक अस्पताल में रेफर किया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+