पलामूः जमीनी विवाद में नक्सली ने की हत्या तो गांव वालों ने उसे और उसकी पत्नी को मार डाला
पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पूर्व नक्सली और उसकी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक नक्सली पर जमीनी विवाद में एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। यह घटना पलामू जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र मनातू के कुंडलीपुर की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जमीनी के झगड़े में पूर्व नक्सली ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी। इससे गांव वाले आक्रोशित हो गए। उन्होंने पूर्व नक्सली प्रकाश सिंह और उसकी पत्नी तेरंगनी देवी को पीट-पीटकर मार डाला। तीन हत्या के चलते आसपास के गांव में हड़कंप मच गया।

गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची। मारा गया नक्सली प्रकाश सिंह जेजएमपी संगठन का पूर्व सदस्य रह चुका है। उसकी पत्नी का नाम तेरंगनी देवी है। वहीं पूर्व नक्सली ने जिसकी हत्या की उसका नाम विनोद सिंह था। प्रारंभिक सूचना के अनुसार प्रकाश सिंह अपने घर आया हुआ था।
इसी दौरान एक जनवरी की रात को वह नशे की हालत में गांव के विनोद सिंह के साथ उसकी नोंक-झोंक हो गई। इसी दौरान माओवादी प्रकास सिंह गंझू ने भरठुआ बंदूक से विनोद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गये और लाठ-डंडे से प्रकाश सिंह की पिटाई करने लगे।
इसी दौरान पति के बचाने के लिए पत्नी भी आ गई। गुस्साये ग्रामीणों ने उसे बी पीटा, जिससे दोनों की मौत हो गई। एसपी संजीव कुमार ने बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications