झारखंडः बर्थडे पार्टी के लिए निकली 9वीं की छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन दिन तक किया गैंगरेप

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में नौवीं की एक छात्रा के साथ दो लड़कों ने तीन दिन तक गैंगरेप किया। युवकों ने लड़की को अपने घर बुलाया और फिर उसे पंचायत निर्माणाधीन भवन में बंधक बनाकर रखा रहा। इस दौरान उसे बेहोशी की हालत में रखकर गैंगरेप करते रहे। जैसे-तैसे आरोपितों के चंगुल से छुटने के बाद पीड़िता घर पहुंची और बेहोश हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

परिजन तुरंत उसे आनन-फानन में हुसैनाबाद अनुंमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। फिर देर रात जब लड़की को होश आया तो उसने घर वालों को अपने साथ हुए गैंगरेप की घटना की जानकारी दी। घटनास्थल हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के पास मौजूद है। हुसैनाबाद थाना प्रभारी अजय कुमार ने किशोरी के बयान के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर निकली थी लड़की

बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर निकली थी लड़की

दोनों आरोपितों की पहचान समीर खान और मोनू हुसैन के रूप में हुई है। रविवार को न्यायिक हिरासत में दोनों आरोपित को पलामू सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया था कि दस दिसंबर को एक बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर उनकी बेटी घर से निकली थी। लेकिन देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी काफी खोजबीन की।

12 दिसंबर को घर लौटी पीड़िता

12 दिसंबर को घर लौटी पीड़िता

लेकिन किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल। इसके बाद पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की जानकारी दी। पीड़िता के पिता के मुताबिक 12 दिसंबर की सुबह उनकी बेटी आरोपितों के चंगुल से छुटकर घर लौटी और बेहोश हो गई। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। उसी दिन देर रात को उसको होश आया तो उसने घटना की जानकारी दी।

इंजेक्शन देकर करते रहे गैंगरेप

इंजेक्शन देकर करते रहे गैंगरेप

पीड़िता ने होश आने के बाद पुलिस को बताया कि शहर के सैयद टोली निवासी समीर खान और लंबी गली निवासी मोनू हुसैन उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर अनुमंडल कार्यालय के पास कर्पूरी मैदान के एक किनारे पर बन रहे सरकारी भवन में ले गए। वहां एक इंजेक्शन लगाया फिर बार-बार इंजेक्शन देकर रेप करते रहे।

गढ़वा जिले में छप्पर तोड़ कर घर में महिला से किया गैंगरेप

गढ़वा जिले में छप्पर तोड़ कर घर में महिला से किया गैंगरेप

वहीं गढ़वा जिले के थाना क्षेत्र के महिला के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया बै। तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी शनिवार की देर शाम दुर्जन गांव से हुई थी। पुलिस की पूछताछ में सभी आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल किया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपितों ने महिला के साथ गैंगरेप किया फिर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घर पर अकेली थी महिला

घर पर अकेली थी महिला

बीते 9 दिसंबर को पीड़िता घर में अकेली थी। उस रात उसका पति बच्चों को लेकर शादी के कार्यक्रम में गया था। इस दौरान तीनों आरोपित घर का दरवाजा बंद होने के चलते छप्पर तोड़कर दाखिल हो गए। फिर दो ने गैंगरेप किया जबकि तीसरा आरोपित घर से बाहर निकल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+